विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐसा माइंड गेम खेला कातिल की चकरा गई पुलिस, 11 साल पहले आई इस थ्रिलर ने उड़ा दिए थे होश; तगड़ा है क्लाइमैक्स

Published: Thu, 21 May 2026 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2026 07:46 PM (IST)

यूं तो बॉलीवुड में कई जॉनर की फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन मिस्ट्री-थ्रिलर की अपनी एक अलग पार्टी है। आज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फिल्म का एक डायलॉग हुआ खूब पॉपुलर

  2. कातिल पुलिस के सामने होते हुए भी बच निकलता है

  3. यह फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर का हिंदी रीमेक है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में मिस्ट्री-थ्रिलर और सस्पेंस मूवीज पसंद करने वालों का एक अलग फैन ग्रुप है। ब्लैक-एंड-व्हाइट जमाने के क्लासिक मर्डर मिस्ट्रीज़ से लेकर आज के दौर के साइकोलॉजिकल माइंड गेम्स तक, इस जॉनर ने हमेशा से ही दर्शकों को अपनी ओर खींचा है।

इन मूवीज में आखिरी तक निर्देशक ऐसा सस्पेंस क्रिएट करके रखते थे कि दर्शक अपनी कुर्सियों से बंधे रहें। फिर चाहें वो 1949 में आई महल (Mahal) हो, 1964 में आई वो कौन थी (Wo Kaun Thi) हो, 1969 में आई इत्तेफाक (Ittefaq) या 1997 की गुप्त (Gupt) या 2018 की अंधाधुन (Andhadhun) इन सब फिल्मों ने दर्शकों के दिमाग में ऐसा प्लॉट फिट कर दिया था कि वो अंत तक इसी में उलझे रहे।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के लिए Mohanlal ने ढीली कर दी मेकर्स की जेब, फीस के मामले में अजय देवगन को दे रहे टक्कर?

मर्डर मिस्ट्री देख घूम जाएगा दिमाग

एक बेहतरीन सस्पेंस फिल्म वह नहीं है जो सिर्फ यह बताए कि 'खूनी कौन है', बल्कि वह है जो दर्शकों के दिमाग में यह सवाल लगातार बनाए रखे कि 'आगे क्या होने वाला है'। आज हम आपको 11 साल पहले आई ऐसी ही एक मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताने वाले हैं। इस मूवी में कातिल पुलिस के सामने से बार-बार घूमकर जाता है लेकिन वो उसे पकड़ ही नहीं पाती।

Drishyam (4)

अजय देवगन ने निभाया था लीड रोल

इस मूवी का एक डायलॉग भी बहुत पॉपुलर हुआ और ये बच्चे-बच्चे की जुबान पर रट गया था। हम बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं साल 2015 में आई फिल्म दृश्यम (Drishyam) की। इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्त मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का रोल निभाया था। इसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था।

एक कहानी ने हर किसी को उलझाया

फिल्म की कहानी ऐसे गढ़ी गई थी कि दर्शकों को कातिल से ही हमदर्दी हो जाती है और वो अंत तक यही कोशिश में लगे रहते हैं कि वो ना पकड़ा जाए। मूवी में मर्डर के बाद सबूतों को इतनी बारीकी से छिपाया जाता है कि पूरी पुलिस फोर्स पीछे पड़ जाती है लेकिन कातिल को नहीं पकड़ पाती है। पूरी फैमिली एक ही डायलॉग बोलती है जिससे पुलिस को कोई कड़ी नहीं मिलती।

Drishyam (5)

दृश्यम' फिल्म 2013 में आई एक ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म का रीमेक थी। मोहनलाल ने उसमें लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। मलयालम में बनी 'दृश्यम' फिल्म का रीमेक कई भाषाओं में बनाया गया। चीन में इस फिल्म का रीमेक 'शीप विदआउट शेफर्ड' नाम से बनाया गया।

यह भी पढ़ें- 19 साल बाद पुराने डायरेक्टर संग कमबैक करेंगे Ajay Devgn, एक्शन थ्रिलर को लेकर चर्चा में एक्टर