विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Accused OTT Release: साइकोलॉजिकल थ्रिलर से हिलेगा ओटीटी, इस दिन रिलीज होगी कोंकणा सेन की 'अक्यूज्ड'

Published: Mon, 09 Feb 2026 03:54 PM (IST)

Accused On OTT: बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा की अपकमिंग फिल्म का नाम अक्यूज्ड है। टीजर के ...और पढ़ें

अक्यूज्ड कब और कहां होगी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अक्यूज्ड कब और कहां होगी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर आ रही है फिल्म अक्यूज्ड

  2. कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड एक्ट्रेस

  3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्यूज्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोंकणा सेन शर्मा हिंदी सिनेमा की कमाल की अदाकारा मानी जाती हैं। मौजूदा समय में बड़े पर्दे से ज्यादा वह ओटीटी पर दिखाई देती हैं। बीते साल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज सर्च से फैंस का दिल जीतने वालीं कोंकणा आने वाले समय में एक और साइकोलॉजिकल थ्रिलर में नजर आएंगी, जिसका नाम अक्यूज्ड है। 

इस ओटीटी फिल्म का टीजर हाल ही मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया था। अब अक्यूज्ड के फर्स्ट लुक पोस्टर के अलावा निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी। 

अक्यूज्ड कब और कहां होगी स्ट्रीम

साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर वाली फिल्म अक्यूज्ड में कोंकणा सेन शर्मा के अलावा लापता लेडीज फेम अदाकारा प्रतिभा रांटा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस मूवी का डायरेक्शन अनुभूति कश्यप ने किया है, जबकि निर्माता करण जौहर और आधार पूनावाला के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है।

यह भी पढ़ें- OTT Releases: फरवरी नहीं होने देगा बोर, देख डालिए Netflix-JioHotstar पर ट्रेंड कर रही ये 7 धांसू फिल्में और सीरीज

गौर किया जाए अक्यूज्ड की रिलीज डेट की तरफ तो 27 फरवरी को इस मूवी को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। सोमवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अक्यूज्ड के फर्स्ट लुक पोस्टर्स और फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक जानकारी साझा की है। इन पोस्टर्स में प्रतिभा और कोंकणा के झलक देखने को मिल रही है। 

क्या होगी अक्यूज्ड की कहानी

नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म अक्यूज्ड की कहानी की तरफ नजर डाली जाए तो इसमें एक फीमेल डॉक्टर (कोंकणा सेन शर्मा) की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने पेशे में काफी लोकप्रिय और अव्वल है। लेकिन उसकी जिंदगी में अहम मोड़ तब आता है, जब उस पर तरह-तरह के आरोप लगते हैं। उसकी एक बेटी (प्रतिभा रांटा) भी है, जो अपनी मां पर लगने वाले इन आरोपों की सच्चाई की पड़ताल पर निकलती है। क्या वह सच का पता लगा पाएगी, उसके लिए आपको अक्यूज्ड की रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- Ghooskhor Pandat Row: बैन होगी Manoj Bajpayee की फिल्म? क्राइम-ड्रामा पर FWICE ने लगाए आरोप