विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 घंटे 8 मिनट की ये हॉरर फिल्म 2026 में OTT पर बनी ट्रेंडिंग, एक-एक सीन देख डर से छूटेंगे पसीने

Published: Tue, 10 Feb 2026 08:50 PM (GMT+05:30)

हॉरर फिल्मों का क्रेज ऑडियंस के बीच बहुत ज्यादा है। इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म बहुत ही ज्यादा ...और पढ़ें

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है यह हॉरर फिल्म/ फोटो- Instagram

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है यह हॉरर फिल्म/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सस्पेंस और हॉरर, इन दो जोनर की फिल्में दर्शकों को खूब भाती हैं। इन फिल्मों का OTT प्लेटफॉर्म्स पर काफी क्रेज है। सस्पेंस से भरपूर फिल्मों के बारे में तो हम आपको कई बार बता चुके हैं।

आज हम आपको ओटीटी पर ट्रेंड करने वाली उस हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी गिनती इस साल की सबसे हॉरर फिल्मों में हो रही है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे घर में अकेले बैठकर देखने में आपको हर पल डर का एहसास होगा और पसीने छूटने लगेंगे। कौन सी है यह हॉरर फिल्म, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

सच्ची घटना पर आधारित है हॉरर फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने वाली ये फिल्म 2 घंटे 8 मिनट की है। फिल्म के अभी तक 2 पार्ट्स आ चुके हैं और तीसरे पार्ट को 4 फरवरी को OTT पर स्ट्रीम किया गया है। फिल्म की कहानी याक की है, जो अपनी सबसे छोटी बहन यी को बचाने के लिए एक खतरनाक सफर पर निकलता है। उसकी बहन को एक रहस्यमयी कल्ट ने किडनैप कर लिया है। फिल्म 1978 के दशक में सेट है, जहां याक बहन को बचाने की खातिर कई शैतानी स्पिरिट से लड़ता है। इस गांव को एक शाप लगा है।

यह भी पढ़ें- 4 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर की Netflix पर बढ़ी डिमांड, टॉप ट्रेंडिंग में 109 मिनट की फिल्म

death whisper 3 on netflix (1)

जहां पहले दो भाग नॉवेल से इंस्पायर थे, तो वहीं यह तीसरा पार्ट 1972 में घटित 'कंचनबुरी प्रांत' की सच्ची घटना से प्रेरित है। इस फिल्म का नाम 'डेथ व्हिस्पर-3' है, जो इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमाए हुए है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म?

अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं। मूवी में 'नाडेच कुगिमिया' ने 'याक' का किरदार अदा किया है और उनकी बहन का किरदार 'नचा नीना जेसिका पैडोवन' ने निभाया है।फिल्म को IMDb पर 10 में 5.2 की रेटिंग मिली है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़े थे।

यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor की इकलौती ब्लॉकबस्टर ने बदला ओटीटी का समीकरण, 10 साल पुरानी फिल्म का जलवा अभी बरकरार