16 साल पुरानी हॉरर थ्रिलर OTT पर है मस्ट वॉच, पूरी बस का खात्मा कर देती है एक खतरनाक चुड़ैल
आज हम आपको एक ऐसी हॉरर थ्रिलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिलीज के 16 साल बाद भी ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी हुई है।
-1771926676271_m.webp)
बेस्ट हॉरर थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर खूब देखी जाती है ये हॉरर थ्रिलर
16 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
बेहद डरावनी कहानी वाली ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर थ्रिलर सिनेमा का वह जॉनर है, जिसके लिए सिनेप्रेमियों में काफी उत्साह देखा जाता है। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि बहुत कम ऐसी हॉरर फिल्में रही हैं, जो कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाई हैं। आज हम आपके एक ऐसी हॉरर थ्रिलर के बारे में बताने जा रहे हैं,
जो अपने समय में फ्लॉप रही, लेकिन आज के दौर में ओटीटी पर मस्ट वॉच बन चुकी है। ऑनलाइन इस डरावनी फिल्म को खूब देखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये हॉरर थ्रिलर
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में चर्चा का जा रही है, उसकी कहानी 1 घंटा 25 मिनट में सिमटी हुई है। मूवी राजस्थान के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका खात्मा एक काली शक्ति के श्राप से हो जाता है। उसी गांव के रास्ते एक दिन एक यात्रियों से भरी बस गुजरती है।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: होली से पहले मनोरंजन का हल्ला, थिएटर्स से ओटीटी तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज
उसमें जितने भी लोग सवार होते हैं, उनको उस इलाके की खतरनाक चुड़ैल एक-एक करके मौते के घाट उतार देती है। एक छोटी बच्ची और शख्स बचता है, जो उस डरावने भूत का सामना करता है। खास बात ये है कि अन्य हॉरर थ्रिलर की तरह इसमें भूत रात की जगह दिन में डर की दहशत फैलाता है।
-1771928608527.jpg)
चलिए अब आपको बता दें कि यहां बात फिल्म कालो (Kaalo) के बारे में की जा रही है। सीआईडी सीरियल फेम आदित्य श्रीवास्तव स्टारर इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। बेशक ये मूवी फ्लॉप रही है, लेकिन इसमें ऐसे-ऐसे डरावने सीन्स दिखाए गए हैं, जो आपकी रूह को कंपा के रख देंगे।
यूट्यूब पर भी है मौजूद
अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप हॉरर थ्रिलर कालो को यूट्यूब (YouTube) पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कालो हिंदी सिनेमा की सबसे डरावनी मूवीज की फेहरिस्त में शामिल होती है।
