Congratulations! Yeh rishta kya kehlata hai फेम एक्ट्रेस Priyanka Chibber ने शादी के सात साल बाद दिया बेटे को जन्म
विकास ने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है जिसमें प्रियंका अपने बेबी बंप के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ विकास ने लिखा है ‘हमारे घर में बेबी बॉय ने जन्म लिया है’
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से फेम पाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर ने शादी के सात साल बाद आज बेटे को जन्म दिया है। इस बात की खुशखबरी प्रियंका के पति विकास छिब्बर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।
विकास ने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है जिसमें प्रियंका अपने बेबी बंप के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ विकास ने लिखा है ‘हमारे घर में बेबी बॉय ने जन्म लिया है, मां और बेटा दोनो स्वस्थ हैं। एक अलग एहसास है, मैं बहुत उत्साहित हूं’।
प्रेगनेंसी के दौरान प्रियंका ने अपने बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाया था जिसमें वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। इस फोटोशूट के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौरी थीं। फोटो के साथ ही प्रियंका ने पहली बार मां बनने की खुशी को भी अपने सोशल मीडिया पर बयां किया था।
यह भी पढ़ें : OMG! टीवी एक्टर ने पीठ पर बीवी की फोटो का बनवाया टैटू, बनने में लगे 7 घंटे
आपको बताते चलें कि प्रियंका ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, 'पलकों की छांव में' और ‘रंग बदलती ओढ़नी’ जैसे सीरियलों में भी काम कर चुकी हैं।
वैवाहिक जीवन की बात करें तो 2012 में प्रियंका ने एक्टर और बिज़नेसमैन विकास कलंतरी से शादी की थी। विकास ने फिल्म ‘प्यार जिंदगी है’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद विकास ‘प्यार का मारा’, ‘जिज्ञासा’ और ‘जिमी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। 2003 में आई फिल्म ‘नई पड़ोसन’ में विकास ने अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल प्रियंका और विकास मिलकर अपना फैमिली बिज़नेस संभाल रहे हैं।