यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Divya Bhatnagar Health: वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस, जानें- अब कैसी है तबीयत?
Divya Bhatnagar Health धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में गुलाबो का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर लगता बढ़ता जा रहा है। वायरस की वजह से करीब डेढ़ लोगों की मौत हो गई है, जिसमें देश की कई महान हस्तियां भी शामिल हैं। वहीं, अगर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी वायरस से प्रभावित हुए हैं। खबर आ रही है कि धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में गुलाबो का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर भी इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद से उनकी तबीयत खराब है और अभी स्थिति गंभीर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अभी वेंटिलेटर पर हैं। एक्ट्रेस ने अपने किसी वीडियो कॉल से लिया गया एक स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ' हैलो मेरे इंस्टाग्राम परिवार। मेरे जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करो। आई लव यू ऑल।' एक्ट्रेस ऑक्सीजन मास्क लगा होने के बाद भी अस्पताल के बेड से मुस्कुरा रही हैं।
View this post on Instagram
दिल्ली से गोरगांव गईं एक्ट्रेस की मां ने ईटाइम्स को बताया, 'पिछले छह दिनों से दिव्या को बुखार था। वह बहुत असहज महसूस कर रही थी। मैं दिल्ली से वापस आई और ऑक्सीमीटर लेकर गईं। हमने उसके ऑक्सीजन लेवल चेक किए, जो 71 पर आ गए थे। वह अभी वेंटिलेटर पर है, उसका ऑक्सीजन लेवल अभी 84 है और उसकी हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स आई हैं और कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।'
इस दौरान उनकी मां ने एक्ट्रेस की हेल्थ की जानकारी देते हुए यह भी कहा कि दिव्या के पति गगन 'फ्रॉड' है। उन्होंने कहा कि वो एक्ट्रेस को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा। बता दें कि दिव्या टीवी शो तेरा यार हूं मैं काम कर रही हैं। साथ ही उनकी मां ने ये भी बताया कि उनके बेटे ने प्रोडक्शन हाउस से बात की है और उन्हें आर्थिक मदद की बात कही गई है।
