खुशखबरी : दिव्यांका त्रिपाठी नहीं छोड़ने वाली हैं 'ये हैं मोहब्बतें'
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल का हिस्सा बनी रहेंगी। जबकि खबर आई थी कि इस सीरियल में जल्द लीप आने वाला है और इसके बाद इशिता भल्ला का लीड रोल निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी यह सीरियल छोड़ देंगी।
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल का हिस्सा बनी रहेंगी। जबकि खबर आई थी कि इस सीरियल में जल्द लीप आने वाला है और इसके बाद इशिता भल्ला का लीड रोल निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी यह सीरियल छोड़ देंगी।
सोनम के साथ इंटिमेट सीन के चलते फवाद ने छोड़ी फिल्म?
हालांकि उन्होंने इस तरह की खबर से इंकार किया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा है कि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है और ना ही इसके मेकर्स ने उन्हें इस तरह की जानकारी दी है। जबकि खबर आई थी कि इस सीरियल में लीप आने के साथ ही इशिता भल्ला को कैंसर हो जाएगा और फिर वो इसका हिस्सा नहीं रहेंगी।
'मिस शेफाली' बनकर रितुपर्णा सामने लाएंगी उनके शोषण-संघर्ष की कहानी
खैर, अब दिव्यांका त्रिपाठी ने इस सीरियल का हिस्सा बने रहने की बात कहकर अपने फैंस को खुश कर दिया है, क्योंकि यह सीरियल छोड़ने की खबर से उनके फैंस भी काफी उदास हो गए थे। वह इस सीरियल की जान हैं और रमन भल्ला यानी करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी भी खूब जंचती है।
कॉमेडियन राजपाल यादव ने दिया चौंकाने वाला बयान
इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और शगुन का रोल निभा रहीं उनकी को-स्टार अनिता हसनंदानी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में कोई लीप नहीं आने वाला है। इन दिनों 'साथ निभाना साथिया' और 'बालिका वधू' जैसी सीरियलों में लीप की कहानी दिखाई जा रही है।