Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Divyanka Tripathi के ऑनस्क्रीन बेटे ने कर ली गुपचुप सगाई, करण पटेल ने कहा- रजिया गुंडों में फंस गई

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 09:48 PM (IST)

    अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) ने गर्लफ्रेंड संग सगाई कर ली है। इस दौरान की फोटोज भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इतना ही नहीं उन्होंने होने वाली पत्नी के लिए पोस्ट के कैप्शन में स्पेशल कमेंट भी लिखा है। टीवी करियर की बात करें तो उन्हें ये है मोहब्बते सीरियल से लोगों के बीच खास तौर पर पहचान मिली थी।

    Hero Image
    अभिषेक वर्मा ने गुपचुप गर्लफ्रेंड से की सगाई (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक वर्मा टीवी के पॉपुलर सीरियल ये है मोहब्बतें में नजर आ चुके हैं। इसमें उन्होंने ‘आदि’ के किरदार की भूमिका निभाई थी। इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से 28 नवंबर यानी गुरुवार के दिन सगई कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है मोहब्बतें में अभिषेक ने दिव्यांका त्रिपाठी के बेटे का रोल प्ले किया। असल जिंदगी में उन्होंने सगाई कर ली है। इस नए सफर को शुरू करने की जानकारी उन्होंने फैंस के साथ दी। साथ ही, इदीत्री गोयल संग अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए स्पेशल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को सपनों की शहजादी का नाम दिया है।

    ये भी पढ़ें- Anupamaa: 'दिखा दिया असली चेहरा,' Rupali Ganguly के लीगल नोटिस पर सौतेली बेटी ने किया पलटवार

    कैप्शन में बताया मंगेतर को पत्नी

    अभिषेक ने अपनी मंगेतर इदीत्री संग सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर की। जिसमें देखा जा सकता है कि इदीत्री ने डार्क कलर का वेलवेट लहंगा पहना हुआ है। वहीं, अभिषेक ने ब्लैक कलर की आउटफिट कैरी की है। अभिषेक वर्मा जल्द ही अपनी मंगेतर संग शादी करने वाले हैं।

    फिलहाल फैंस उन्हें सगाई की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी गुपचुप सगाई को लेकर थोड़ा हैरान भी हैं। दरअसल, कपल ने डेटिंग की खबर को बिल्कुल सीक्रेट रखा था। खैर, अब उन्होंने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Verma (@i.m.abhishekk)

    ये हैं मोहब्बतें में निभाया था ये किरदार

    अभिषेक वर्मा टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो CID से की थी। वह इस शो के एक एपिसोड में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'लव बाय चांस', बड़ी दूर से आए हैं, लाल इश्क जैसे शोज में काम किया। उन्हें उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक एकता कपूर के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' से मिला, जहां उन्होंने 'आदित्य रमन कुमार भल्ला' का किरदार अदा किया था। अनीता हसनंदानी और करण पटेल उनके माता-पिता बने थे और दिव्यांका ने उनकी एडॉप्टेड मां का किरदार निभाया था। अभिषेक वर्मा का नाम उनकी को-स्टार और ऑनस्क्रीन सिस्टर अदिति भाटिया से जुड़ चुका है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: डूब गई नैया! घरवालों की आंखों में चुभने लगा था ये कंटेस्टेंट, निकाल फेंका बाहर?