शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ये टीवी सितारे
फिल्मी दुनिया की तरह छोटे पर्दे के स्टार्स भी अपने अफेयर्स को लेकर चर्चित रहते हैं। कपड़ों की तरह अपने पार्टनर बदलने वाले ग्लैमरस दुनिया
मुंबई। फिल्मी दुनिया की तरह छोटे पर्दे के स्टार्स भी अपने अफेयर्स को लेकर चर्चित रहते हैं। कपड़ों की तरह अपने पार्टनर बदलने वाले ग्लैमरस दुनिया के इन लोगों में से बहुत ही कम ऐसे होते हैं जो अपने एक ही साथी के प्रति समर्पित रहते हैं और अंतत: उसे ही अपना जीवनसाथी चुनते हैं। इन्हीं सितारों में से एक नाम है दिव्यांका त्रिपाठी जो जल्द ही, उम्मीद है दिसंबर में, अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड शरद मलहोत्रा के साथ शादी करने जा रही हैं।
दिव्यांका को इंडियन टेलिविजन के फ्रेश और एनरजेटिक फेस के तौर पर जाना जाता है, फिलहाल वे स्टार प्लस पर आने वाले 'ये हैं मोहब्बतें' नामक धारावाहिक में एक दक्षिण भारतीय लड़की की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में उनके साथ नजर आ रहे हैं करण पटेल जिनका रोल एक पंजाबी लड़के का है। शरद मलहोत्रा और दिव्यांका की पहली मुलाकात जी टीवी के ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ (2006) शो में हुई थी, इस शो में दोनों ही मुख्य भूमिका में थे। तब से लेकर अब तक ये दोनो लव बर्ड्स हमेशा एक दूसरे के साथ हैं और कई बार दोनों को सार्वजनिक स्थानों पर भी साथ देखा गया है।
चलिए हम तो बस यही दुआ करेंगे कि इन दो सितारों का साथ हमेशा बरकरार रहे।