विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: Priyanka Chopra की बहन ने क्यों बदला अपना नाम? जानिए- कैसे बार्बी हांडा से बनीं Mannara Chopra

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 12 Dec 2023 09:44 AM (IST)

Bigg Boss 17 विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में मनारा चोपड़ा आए दिन सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ...और पढ़ें

मनारा चोपड़ा ने बताया- क्यों बदला अपना नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मनारा चोपड़ा ने बताया- क्यों बदला अपना नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मनारा चोपड़ा ने बताया क्यों बदला अपना नाम
  2. ये है मनारा चोपड़ा का असली नाम
  3. परिणीति और प्रियंका से मनारा का है खास रिश्ता

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री मनारा चोपड़ा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में नजर आ रही हैं। शो में वह मुनव्वर फारूकी के साथ दोस्ती और अंकिता लोखंडे के साथ अपनी लड़ाई को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में जाते ही मनारा ने घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। जैसा कि आपको पतो हो कि अभिनेत्री का असली नाम बार्बी हांडा है। उन्होंने अपना नाम क्यों बार्बी से मनारा चोपड़ा कर लिया, इस बारे में पहली बार उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

मनारा चोपड़ा का परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से गहरा नाता है। मनारा, अभिनेत्रियों की बुआ की बेटी हैं। मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मनारा चोपड़ा कर लिया था। बिग बॉस के हालिया एपिसोड में मनारा ने खुलासा किया है कि आखिर उनके नाम बदलने के पीछे क्या वजह थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर और मनारा की हुई भयंकर लड़ाई, विनर बनने की चाह में बने दुश्मन, फूट-फूट कर रोईं एक्ट्रेस

मनारा चोपड़ा ने क्यों बदला अपना नाम?

लाइव फीड में मनारा चोपड़ा को अंकिता लोखंडे के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। झगड़ा भूल दोनों अकेले में गार्डन एरिया में बात करते हुए नजर आए। मनारा चोपड़ा ने अंकिता को बताया कि उनका स्कूल नेम बार्बी हांडा था और फिल्मों में आने के बाद ही उन्होंने बार्बी हांडा से मनारा चोपड़ा नाम रख लिया। उन्होंने कहा कि मूवी वालों ने उनका नाम बदल दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल नेम उनका बार्बी था।

क्या प्रियंका चोपड़ा ने नाम बदलने की दी थी सलाह?

डेब्यू फिल्म 'जिद' के लॉन्च के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मनारा चोपड़ा का सपोर्ट किया था। एक पोडकास्ट में मनारा ने खुलासा किया था कि फिल्म जिद की स्क्रीनिंग पर प्रियंका चोपड़ा ने उनका नाम बदलने की सलाह दी थी। मनारा ने ये भी बताया था कि उन्होंने ये नाम इसलिए रखा, क्योंकि M से उनकी बहन मिताली हांडा का नाम भी शुरू होता है।

यह भी पढ़ें- Mannara Chopra Sister: कौन हैं मनारा चोपड़ा की बहन मिताली हांडा? एक्टिंग से दूर करती हैं ये काम