Move to Jagran APP

बीच समंदर निया शर्मा के साथ हुआ हादसा! फ्लाइंग बोर्ड सर्फिंग करते वक्त बिगड़ा बैलेंस, गिरी पानी में

Nia Sharma अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यही नहीं वह न सिर्फ अपने बोल्ड अंदाज बल्कि बोल्ड बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच निया का वीडियो सेाशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:19 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:19 AM (IST)
बीच समंदर निया शर्मा के साथ हुआ हादसा! फ्लाइंग बोर्ड सर्फिंग करते वक्त बिगड़ा बैलेंस, गिरी पानी में
Photo Credit- Nia Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'जमाई राजा 2.0' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी रहती हैं। बावजूद इसके वह वक्त निकाल कर फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर जुड़ी रहती हैं। निया अपनी   बोल्ड पर्सनालिटी के भी जानी जाती हैं। निया अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यही नहीं वह न सिर्फ अपने बोल्ड अंदाज बल्कि बोल्ड बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच निया का वीडियो सेाशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है।

prime article banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

दरअसल, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निया समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरू में तो वह काफी शानदार तरीके से फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करती नजर आती हैं लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है वैसे-वैसे निया शर्मा का संतुलन बिगड़ने लगता है और वह पानी में जा गिरती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा, 'महान गिरावटों को भी एन्जॉय कीजिए।' निया के इस वीडियो को अबतक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

आपको बता दें कि हाल ही में निया शर्मा और रवि दुबे का वीडियो काफी चर्चा में रहा था। इस वीडियो को निया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह रवि दुबे के साथ डांस करती और दोनों काफी मस्ती करते नजर आए थे। इस दौरान निया ने ब्लैक कलर का काफी बोल्ड आउटफिट पहना हुआ था। वहीं रवि दुबे ने व्हाइट कलर की शर्ट कैरी की हुई थी। दोनों के इस वीडियो पर फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस वीडियो को अबतक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैंस ने कमेंट कर दोनों की जोड़ी को हॉट बताया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK