ये रिश्ता की नायरा बनी टेलीविजन की बसंती
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक साथ कई ट्विस्ट लाए गए थे।
मुंबई। टेलीविजन के प्रसिद्ध सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा मतलब शिवांगी जोशी मशहूर नाम है। अब नायरा का एक नया रूप आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। जी हां, इस बार वो अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म शोले की बसंती के रूप में नज़र आ रही हैं।
दरअसल, शिवांगी जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म शोले की बसंती का रूप अपनाया हुआ है। वे बसंती के अंदाज में बोल भी रही हैं। बता दें कि, यह वीडियो शिवांगी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। एेसा रूप शिवांगी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक एपिसोड के लिए अपनाया है जिसमें अपने कॉलेज की फ्रेशर पार्टी के लिए मोहसिन वीरू और शिवांगी बसंती बनते हैं।
यह भी पढ़ें: Glasgow में शुरू हुई बदला, ऐसी है बच्चन की पिक्चर
आपको बता दें कि, शिवांगी जोशी सेट कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया के मामले में वे काफी एक्टिव हैं। हमने आपको पहले भी बताया था कि, स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक साथ कई ट्विस्ट लाए गए थे। शो के ट्रैक में बड़े बदलाव किए गए थे। शो को मुंबई की पृष्ठभूमि पर शिफ्ट किया गया था। शो में दो साल आगे की कहानी यानि लीप की कहानी दिखाई जा रही है और आकर्षण नायरा ( शिवांगी जोशी) और कार्तिक( मोहसिन खान) ही हैं। दोनों ही नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बारे में शिवांगी ने बातचीत में कहा भी था कि यह सच है कि अब शो में सबकुछ नया होगा। नया प्लाट, ड्रामा, और सबकुछ एक्साइटिंग होने वाला है। शो में दर्शकों को नए एपिसोड्स में और अधिक मजा आएगा। वो इस वक्त लगातार शो की शूटिंग और उसे नए अवतार में बदलने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं और इसलिए सभी क्रू और कलाकार काफी मेहनत कर रहे हैं। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब ये रिश्ता क्या कहलाता है में कोई बदलाव किए गए थे। इससे पहले भी कई बार शो में लीप दिखाए गए हैं। अक्षरा और नैतिक के ट्रैक में भी कई बार बदलाव करने के लिए और उसे अधिक मनोरंजक बनाने के लिए बदलाव किये गये।
यह भी पढ़ें: INTERVIEW: गुलज़ार के अल्फ़ाज़ों से सजा रीवा राठौड़ का गीत हुआ रिलीज़, माइकल जैक्सन से है इंस्पायर्ड