Move to Jagran APP

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए किश्वर मर्चेंट ने शेयर किया ये क्लोज़अप वीडियो, लिखा ये प्यारा कैप्शन

फेमस टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और एक्टर सुयश रॉय इंटस्ट्री के लविंग कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों अपनी ज़िंदगी खुलकर जीते हैं अक्सर किश्वर और सुयश को साथ में चिल करते हुए देखा जाता है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 05:38 PM (IST)
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए किश्वर मर्चेंट ने शेयर किया ये क्लोज़अप वीडियो, लिखा ये प्यारा कैप्शन
Photo Credit - Kishwer Merchant Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और एक्टर सुयश रॉय इंटस्ट्री के लविंग कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों अपनी ज़िंदगी खुलकर जीते हैं, अक्सर किश्वर और सुयश को साथ में चिल करते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में दोनों स्टार्स ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है। किश्वर और सुयश जल्द ही पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इस बात जानकार दी उनकी ज़िंदगी में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

loksabha election banner

इस बीच किश्वर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो अपने पेट पर हाथ फेरती नज़र आ रही हैं। वीडियों में दिख रहा है कि किश्वर अपने बाथरूम में शीशे के सामने खड़ी हैं और वीडियो शूट करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वीडियो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दी है कि ये वीडियो मालदीव वेकेशन के दौरान का पुराना वीडियो है। वीडियो शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा, कहां है तू, मेरे पेटू में है न, #sukishkababy। थ्रोबैक जनवरी, 2021 मालदीव से’। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर गौहर ख़ान, यूविका चौधरी, आरती सिंह ने भी कमेंट किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

इस फोटो के साथ किया था अनाउंस

आने वाले बेबी का अनाउंसमेंट करते हुए सुयश और किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें किश्वर और सुयश समंदर किनारे ढलते हुए सूरज के सामने नजर आ रहे थी। वहीं सुयश अपने घुटनों पर बैठकर किश्वर का हाथ थामे हुए थे। सामने रेत पर अगस्त, 2021 लिखा हुआ था। इसका मतलब है कि लगभग 5 महीने बाद सुयश और किश्वर पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुयश ने कैप्शन में लिखा था, 'मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं किश्वर, आ रहा है इस अगस्त।' वहीं एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘अब आप ये सवाल पूछना बंद कर सकते हैं कि हम कब बेबी प्लान कर रहे हैं। जल्द आ रहा है अगस्त 2021’।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.