'झलक दिखला जा' के प्रोमो में शाहिद ने दिखलाई झलक
शाहिद कपूर जल्द टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं। वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज की कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। फिलहाल इसका प्रोमो जारी किया गया है और इसमें करण जौहर, शाहिद कपूर का परिचय देते नजर आ रहे हैं। करण जौहर खुद भी इस शो
मुंबई। शाहिद कपूर जल्द टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं। वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज की कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। फिलहाल इसका प्रोमो जारी किया गया है और इसमें करण जौहर, शाहिद कपूर का परिचय देते नजर आ रहे हैं। करण जौहर खुद भी इस शो के जज हैं।
दीपिका के 'बॉयफ्रेंड्स' के बीच दिखा इतना प्यार कि दंग रह गए लोग!
वह पहले भी इसका हिस्सा रह चुके हैं। इस बार 'झलक दिखला जा' का आठवां सीजन आने वाला है, जिसका नाम 'झलक दिखला जा रिलोडेड' रखा गया है। नए टीजर में करण जौहर, शाहिद कपूर का स्वागत करते दिख रहे हैं। करण जौहर ने कहते हैं, 'जो था कभी भीड़ का हिस्सा, आज उसकी एक झलक पाने के लिए भीड़ लग जाती है।'
45 सीसीटीवी कैमरों के बावजूद एक्ट्रेस के घर चोरी, नौकरानी फरार
आपको बता दें कि शाहिद कपूर इस शो में माधुरी दीक्षित की जगह लेंगे। वह इससे पहले इसके तीन सीजन की जज रह चुकी हैं। हालांकि अब तक इस सीजन के तीसरे जज के नाम की घोषणा नहीं की गई है। यह शो 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। इसमें माधुरी दीक्षित की कमी जरूर खलेगी, मगर शाहिद कपूर को लेकर एक्साइटमेंट भी खूब है।