विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Divyanka Tripathi के प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पति विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, फैंस के लिए दिया यह मैसेज

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 03 May 2023 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2023 08:54 PM (IST)

Vivek Dahiya विवेक दहिया छोटे पर्दे की दुनिया के जाने माने कलाकार हैं। उन्हें ये है मोहब्बतें शो से काफी ...और पढ़ें

File Photo of Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya
File Photo of Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

नई दिल्ली, जेएनएन। विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी शोबिज इंडस्ट्री के बहुत ही जाने माने कपल हैं। फैंस के बीच इनकी जोड़ी काफी हिट है, और दोनों ही मैसिव फैन फॉलोइंग एंजॉय करते हैं। सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में दोनों की मुलाकात हुई, और इसी शो के सेट से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी भी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

दिव्यांका की प्रेग्नेंसी पर विवेक ने तोड़ी चुप्पी

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने 16 जनवरी, 2016 को सगाई की थी। उसी साल 8 जुलाई को कपल ने शादी कर ली। विवाह के इतने समय बाद भी इनकी जोड़ी में वही फ्रेशनेस नजर आती है। दोनों एक दूसरे के साथ फोटो से लेकर फनी रील्स तक शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। मगर पिछले कुछ समय से दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार, एक्टर ने इस बात का खंडन किया है।

'फैंस को दिया जाएगा मैसेज'

विवेक दहिया ने कहा, ''मुझे समझ नहीं आता इस तरह की खबरें हमारे बारे में कहां से आती हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह खबरें बहुत सर्कुलेट होती हैं, लेकिन दिव्यांका प्रेग्नेंट नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम फैंस को मैसेज जरूर देंगे।''

बॉलीवुड डेब्यू करेंगे विवेक दहिया

छोटे पर्दे पर एक्टिंग का हुनर दिखाने के बाद विवेक दहिया बड़े पर्दे पर रुख करने की तैयारी में हैं। वह निर्देशक विवेक शर्मा की फिल्म 'चल जिंदगी' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। यह लेजेंड्री सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन के की भी पहली मूवी होगी। फिल्म की कहानी रोड ट्रिप पर आधारित है। चार अनजान लोग अपने-अपने घर से रोड ट्रिप के लिए निकलते हैं, जहां उनकी एक दूसरे से मुलाकात होती है।

फिल्म की कहानी एक अमेरिकन म्यूजिक स्टूडेंट, कॉलेज स्टूडेंट, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और एक फोक आर्टिस्ट के इर्दगिर्द घूमती है।