Lockdown के बीच रूस में फंसीं विंदू दारा सिंह की पत्नी और बेटी, बताया कैसे हुआ ये सब
Vindu dara Singh Wife And Daughter Stuck In Russia टीवी एक्टर विंदू दारा सिंह का पत्नी और बेटी इस वक्त रूस लॉकडाउन में फंसे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया में महामारी की तरह फैल चुका कोरोना वायरस अब तक अनगिनत लोगों को अपनी चपेट ले चुका है और मौत का आंकड़ा तो दिल दहला देने वाला है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए पूरी दुनिया रुक गई है। देश से लेकर विदेश तक लॉकडाउन कर दिया गया है। भारत में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन विदेशों में तो ये लॉकडाउन एक महीने पहले ही कर दिया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से हर लोग अपने घर से दूर जहां हैं वहीं फंस गए हैं या ये कहें कि रुक गए हैं। इन फंसे हुए लोगों में टीवी एक्टर विंदू दारा सिंह का परिवार भी शामिल है।
टीवी एक्टर विंदू दारा सिंह का पत्नी और बेटी इस वक्त रूस लॉकडाउन में फंसे हैं। दरअसल, विंदू दारा सिंह कुछ दिन पहले अपने किसी काम से पंजाब आए थे। इस दौरान उनकी पत्नी डीना और बेटी अमेलिया रूस गए हुए थे। पंजाब से अपने काम खत्म कर के विंदू मुंबई लोट रहे थे, लेकिन तभी पीएम मोदी ने देश में लॉडाउन की घोषणा कर दी इसलिए विंदू ने मुंबई ना जाकर चंडीगढ़ अपने भाई के पास जाना ठीक समझा। लेकिन उस दौरान रूस में भी लॉकडाउन हो गया और उनकी बेटी और पत्नी वहीं फंस गए।
एक्टर ने कहा, ‘ये बहुत बुरा स्थिती है। मेरी पत्नी अक्सर अपने परिवार से मिलने रूस जाती रही है। अभी बेटी भी उसके साथ थी। जब वो गए थे तब मैं पंजाब में था, काम खत्म करने के बाद जब मैं वापस लौट रहा था उस वक्त लॉकडाउन की घोषणा हो गई और मैं चंडीगढ़ चला गया। लेकिन मेरी पत्नी और बेटी रूस में ही फंस गए। वहां रूल्स बहुत सख्त हैं। सब जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो भी शख्स बाहर नजर आ रहा है या तो उसे जेल में डाल रहे हैं या फिर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। मैं थोड़ा डरा हुआ हूं, लेकिन रूल्स तो फॉलो करने की पड़ेंगे।