विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishali Thakkar Suicide: एक्ट्रेस ने राहुल नवलानी को लेकर किया था खुलासा, मां से कहा- वो शाह रुख खान के...

By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 19 Oct 2022 08:50 AM (IST)

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने खुदकुशी कर ली ...और पढ़ें

Photo Credit : Vaishali Thakkar Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Vaishali Thakkar Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Vaishali Thakkar Suicide: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर खुदकुशी मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वैशाली ने अपने इंदौरा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। वैशाली के पास एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला, जिसमें उसने अपने मां पापा से माफी मांगते के साथ अपने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा पर उन्हें प्रताड़ित करने की बात लिखी है। वहीं अब वैशाली की मां अनु कौर ठक्कर बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की मां ने राहुल पर कई और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी वजह से वैशाली ने परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने राहुल और उनकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

ढाई साल से परेशान कर रहा था राहुल

वैशाली ठक्कर ने की मां अनु कौर ठक्कर ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में कई सारी बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया, 'वैशाली पहले तो खुद से सब सुलझाने की कोशिश करती रही। क्योंकि मैं हार्ट पेशेंट हूं।' वैशाली ने मुझसे कहा था, 'राहुल मुझे पिछले ढाई साल से परेशान कर रहा है। मुझे लगा मैं ये सब संभाल लूंगी, लेकिन अब मैं थक चुकी हूं और अब आप इस समस्या का समाधान करो।'

राहुल को डर का शाह रुख खान बताया

अनु कौर ने आगे कहा, 'राहुल के परिवार के साथ हम लोगों ने मीटिंग की तो ऐसा लगा कि अब वो फिर से ऐसा कुछ नहीं करेगा। मुझे लगा कि उसे सजा मिलनी चाहिए उसने ढाई साल से परेशान कर रखा था। इस पर वैशाली ने कहा कि 'नहीं मां वो डर का शाह रुख खान है। वो बाहर से जितना अच्छा दिखता है अंदर से उतना ही खतरनाक है। उसको सिर्फ मैं जानती हूं कि वो कैसा आदमी है।' मैंने बेटी से कहा ये सब पहले बताना चाहिए था।'

वैशाली के मंगेतर को भी भड़काया  

अनु ने ये भी बताया कि राहुल और उसकी पत्नी ने वैशाली के मंगेतर मितेश को भड़काकर उसका रिश्ता तुड़वाया। उन्होंने कहा, 'वैशाली, मितेश के साथ रिश्ता होने पर काफी खुश थी। वो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड थी, लेकिन राहुल या उसकी पत्नी ने मितेश को भी भड़का दिया।'

 यह भी पढ़ें- उम्र के फासले को इग्नोर कर उर्फी जावेद ने जया बच्चन को सुना दी खरी-खोटी, गुस्से में कह दी ऐसी बात