Happy Birthday: ये हैं सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां, एक बार फिर सास बन अंकिता लोखंडे का जीना करेंगी मुश्किल
उषा नाडकर्णी साल 1979 से फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें पवित्र रिश्ता में सविता देशमुख के किरदार से खास पहचान बनाई। उषा नाडकर्णी के जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनी जुड़ी कुछ बातें...
नई दिल्ली, जेएनएन। मराठी सिनेमा के साथ ही साथ हिंदी धारावाहिक और फिल्मों में अपने अलग- अलग किरदारों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उषा नाडकर्णी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उषा नाडकर्णी को लोग सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां के नाम से भी पहचानते हैं। उषा नाडकर्णी साल 1979 से फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें 'पवित्र रिश्ता' में सविता देशमुख के किरदार से खास पहचान बनाई। उषा नाडकर्णी के जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनी जुड़ी कुछ बातें...
उषा नाडकर्णी का जन्म 13 सितंबर 1946 को हुआ था। इस साल उषा अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उषा नाडकर्णी मराठी जगत की सीनियर और प्रख्यात अदाकारा हैं। उषा 1979 से अब तक सिनेमा में सक्रिय हैं। उषा नाडकर्णी ने 1979 में मराठी फिल्म सिंहासन से डेब्यू किया था। जिसके बाद वो मराठी सिनेमा में सक्रिय रहीं। इसके कुछ समय बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। उषा नाडकर्णी ने फिल्म 'गुंडाराज' में अजय देवगन काजोल और अमरीश पुरी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जिसके बाद वो कई फिल्मों और धारावाहिकों में नजर आईं।
साल 1990 में फिल्म 'वास्तव' में भी उषा नाडकर्णी अहम किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के दोस्त डेढ़ फुटिया की मां का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शखों का खूब प्यार मिला था। हालांकि उनका हिंदी सिनेमा में सफर इतजा ज्यादा खास नहीं रहा। साल 2009 में उषा नाडकर्णी, एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में नजर आईं। इस धारावाहिक ने उषा को रातों- रात स्टार बना दिया था। धारावाहिक में उषा ने सविता देशमुख का किरदार निभाया था। सविता देशमुख, मानव देशमुख यानी कि सुशांत सिंह राजपूत की मां थीं। धारावाहिक में उषा नाडकर्णी की बहू और सुसांत सिंह राजपूक की पतिनी का किरदार अंकिता लोखंडे ने निभाया था।
सविता देशमुख के किरदार के लिए उषा नाडकर्णी को 'बेस्ट ईविल सास' का अवॉर्ड भी मिला था। अब एक बार फिर से 'पवित्र रिश्ता' नए सिरे से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में उषा नाडकर्णी एक बार फिर से इस धारावाहिक में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस बार धारावाहिक में मानव देशमुख का किरदार शहीर शेख निभाने वाले हैं। हालांकि अंकिता लोखंडे एक बार फिर से उषा नाडकर्णी की बहू का ही किरदार निभाने वाली हैं। प्रोमो के मुताबिक इस बार भी उषा नाडकर्णी ग्रे शेड में नजर आएगी और अपनी बहू अंकिता लोखंडे का जीना मुश्किल करेंगी। इसके अलावा उषा नाडकर्णी मराठी बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।