विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed ने बांस की टोकरी से ढका बदन, आर-पार दिखा सब, वीडियो देख यूजर बोले- 'पूरी तरह से पागल हो चुकी हो..'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 11 Mar 2023 04:21 PM (IST)

हाल ही में उर्फी जावेद हमेशा की तरह ही एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं। वह अपनी कार से उतरती हैं ...और पढ़ें

Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Video Viral: 'बिग बॉस ओटीटी' कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद का ड्रेसिंग सेंस हर बार लोगों को हैरान करता है। उर्फी कब क्या पहनकर मीडिया के सामने आ जाएं ये किसी को नहीं पता। हाल ही में उर्फी का एयरपोर्ट लुक काफी चर्चा में रहा था। वहीं, अब उन्होंने एक बार फिर से अपना नया कारनामा दिखाया है। उर्फी इस अपने शरीर पर कपड़ों की जगह बांस को लपेटे नजर आई हैं।

कपड़ों की जगह उर्फी ने शरीर पर लपेटा बांस  

उर्फी जावेद हर बार कुछ नया करने की कोशिश में लगी रहती हैं। ऐसे में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी बांस से बनी हुई ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में आप पहले बांस की बनी हुई दो टोकरी नजर आती है। इसके बाद खुद उर्फी बांस की ड्रेस पहने दिखती हैं। उनकी ये ड्रेस ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से जालीदार है, जिसके आर-पास सब नजर आ रहा है। इस ड्रेस में उर्फी की ब्रालेट साफ देखी जा सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद के कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

उर्फी जावेद ने अपने इस वीडियो के साथ बेहद ही इम्प्रेसिव कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'इसे बांस की टोकरी से बनाया है, मुझे लगता है कि यह कला अब लुप्त हो रही है। मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि कैसे इन कारीगरों ने बांस की डोरियों का उपयोग करके ऐसे अद्भुत बर्तन, कुर्सियां, मेज बनाईं। ये सोचकर मेरा दिमाग सुन्न कर देता है।' इस वीडियो के सोशल मीडिया पर काफी बार देखा जा चुका है। वहीं, इसके लेकर वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें भला-बुरा सुना रहे हैं।