विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उर्फी जावेद ने इस चीज से किया खुद को कवर, फिर खुद ही कैमरे के सामने चलाने लगीं कैंची,लोगों ने किया जमकर ट्रोल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 19 Apr 2023 01:08 AM (GMT+05:30)

उर्फी जावेद वैसे तो एक टीवी एक्ट्रेस हैं लेकिन उनका टिकट टू फेम अतरंगी फैशन सेंस और अजीबोगरीब कपड़े हैं। ...और पढ़ें

Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Topless Video: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) हर दिन कुछ ऐसा कर जाती हैं कि लोग बस उनके फैशन को देख हैरान रह जाते हैं। अब तक उर्फी अपने ड्रेसिंग सेंस से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

हर दिन उनका एक नया अवतार इंटरनेट पर छाया रहता है। इसी बीच अब एक बार फिर से उर्फी अपने बवाल के साथ सामने आई हैं। इस बार उर्फी ने जो किया उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

टॉपलेस होकर उर्फी ने इस चीज से छुपाया चेहरा

उर्फी जावेद ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल (Urfi Javed Instagram) पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी इस बार टॉपलेस नजर आ रही हैं। उर्फी ने अपने चेहरे को ब्लू कलर की मोतियों से बनी हुई लड़ियों से कवर किया है। वहीं, देखते ही देखते वह उन सभी लड़ियों को काटने लगती हैं और फिर उनका चेहरा नजर आता है। इस दौरान उर्फी ने अपने हाथों से फ्रंट को कवर किया है।  यही नहीं उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उनका यह फैशन कोरियाई फैशन ब्रांडKimhekim से प्रेरित है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

यूजर्स ने फिर से किया ट्रोल

उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। उर्फी के इस वीडियो को जहां कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘ओ भाई मार दो मुझे कोई।' एक यूजर ने कमेंट किया, उठा ले रे बाबा इसे।' एक ने कहा, अरे कोई इसे मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराओ।' एक अन्य ने कहा, ये नहीं सुधरेगी।' इस तरह के कई और कमेंट इस वीडियो पर हैं।