Move to Jagran APP

साड़ी पहन उर्फी जावेद ने किया 'ऊ अंटवा' गाने पर जोरदार डांस, एक्ट्रेस की कमर देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

उर्फी जावेद अपने बोल्ड कपड़ों और लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरों को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। उर्फी जावेद ने साड़ी में अपना बोल्ड अंदाज दिखाते हुए ऊ अंटवा..ऊ ऊ अंटवा गाने पर जोरदार डांस किया है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 03:09 PM (IST)
साड़ी पहन उर्फी जावेद ने किया 'ऊ अंटवा' गाने पर जोरदार डांस, एक्ट्रेस की कमर देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद,- तस्वीर : Instagram: urf7i

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा- द राइज' का क्रेज इन दिनों हर सिनेमा प्रेमियों में देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म 'पुष्पा- द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु का ऊ अंटवा..ऊ ऊ अंटवा (ऊ बोलेगा या ऊ ऊ...बोलेगा..) गाना इन दिनों हर किसी का फेवरेट बना हुआ है। इस पर कई फिल्मी सितारे भी डांस करते दिखाई दे चुके हैं।

loksabha election banner

अब सामंथा रुथ प्रभु के गाने ऊ अंटवा..ऊ ऊ अंटवा पर बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद ने भी जोरदार डांस किया है। उर्फी जावेद टीवी की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बोल्ड कपड़ों और लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरों को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। उर्फी जावेद ने साड़ी में अपना बोल्ड अंदाज दिखाते हुए ऊ अंटवा..ऊ ऊ अंटवा गाने पर जोरदार डांस किया है।

अपने डांस वीडियो को खुद उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ऊ अंटवा..ऊ ऊ अंटवा गाने डांस कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Urrfii (@urf7i)

वीडियो में उर्फी जावेद ने स्टालिश ब्लाउज के साथ वाइन कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही अपने बालों का पफ बनाया हुआ है। इस वीडियो में वह सामंथा रुथ प्रभु की तरह जोरदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उर्फी जावेद का हॉट और बोल्ड अंदाज भी देखने को मिल रही है। अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने खास कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस पर रील पोस्ट करनी पड़ी! नहीं, यह डांस भी नहीं थी, यह बस रेंडम ही था!' सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया पर यूजर्स और फैंन ने उर्फी जावेदा की कमर की तारीफ की। साथ ही उन्हें हॉट भी बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.