विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 से 'नागिन 7' तक, छोटे पर्दे पर बड़ा धमाका करने आ रहे हैं ये टीवी शोज, 'रामायण' भी शामिल

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 12 Oct 2023 03:17 PM (IST)

Upcoming TV Serials सिनेमा और ओटीटी के बीच टीवी की लोकप्रियता बरकरार है। आने वाले वक्त में छोटे पर्दे पर ...और पढ़ें

छोटे पर्दे पर नये शोज आ रहे हैं। फोटो- इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे पर नये शोज आ रहे हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. टीवी पर कई नये शोज शुरू होने वाले हैं
  2. बिग बॉस 17 रविवार से शुरू होगा
  3. नागिन 7 का भी दर्शकों को इंतजार है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी के दौर में भी छोटे पर्दे की एहमियत कम नहीं हुई है। टीवी के कुछ कार्यक्रम ऐसे हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक टूट पड़ते हैं। खासकर, रिएलिटी शोज की एक समर्पित फैन फॉलोइंग होती है। इनके अलावा कुछ फिक्शन शोज भी दर्शकों को खूब आकर्षित करते हैं।

अक्टूबर (TV Shows in October) में कई नये शोज शुरू होने जा रहे हैं। इनमें बिग बॉस 17 भी एक है। आइए, आपको पूरी लिस्ट बताते हैं।

इंडियन आइडल 14 (Indian Idol 14)

सोनी टीवी पर सात अक्टूबर से सिंगिंग रिएलिटी शो शुरू हो चुका है। शो शनिवार और रविवार को रात आठ बजे से प्रसारित होता है। इस बार कुमार शानू, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल शो को जज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Hussain Kuwajerwala हो गए थे इस बीमारी का शिकार, इंडियन आइडल के सेट पर खुद एक्टर ने किया खुलासा

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)

सलमान खान के शो बिग बॉस का हर किसी को इंतजार रहता है। मेकर्स बिग बॉस में नए कंटेस्टेंट्स और नए गेम लेकर तैयार रहते हैं। 17वें सीजन के लिए फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।

शो 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। फिलहाल इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर खबरें आ रही हैं। हालांकि, कलर्स ने अभी तक कन्फर्म लिस्ट जारी नहीं की है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

चिरंजीवी हनुमान

इस लिस्ट में धारावाहिक 'चिरंजीवी हनुमान: राम भक्ति रूद्र शक्ति' भी शामिल है। यह शो भगवान हनुमान की यात्रा को दर्शाएगा। स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला शो पूरी तरह तैयार है। ये शो जल्ग ऑन-एयर किया जाएगा। हालांकि, अभी तारीख का एलान नहीं किया गया है। इस महीने शो शुरू हो सकता है। 

चांद जलने लगा

कलर्स टीवी पर जल्द ही एक नया शो 'चांद जलने लगा' शुरू होने वाला है। इस शो का निर्माण स्वास्तिक प्रोडक्शंस ने किया है। शो में विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान लीड रोल में नजर आएंगे। चांद जलने लगा  23 अक्टूबर से शुरू होगा। विशाल आदित्य सिंह बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुके हैं। विशाल चंद्रकांता, कुल्फी कुमार बाजेवाला और नच बलिए 9 में भी नजर आए हैं।

नागिन 7

एकता कपूर का शो नागिन छोटे पर्दे का बेहद लोकप्रिय शो है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका सातवां सीजन आ रहा है। टीजर काफी पहले जारी हो चुका है और अब रिलीज डेट का इंतजार है। खबरों के मुताबिक, शो अक्टूबर में टेलीकास्ट हो सकता है। फैंस को अगली नागिन का भी इंतजार है। कलर्स टीवी के शो नागिन 7 की नागिन प्रियंका चौधरी या आयशा सिंह में से कौन बनेगी?

झलक दिखला जा सीजन-11

डांस रिएलिटी शो का 11वां सीजन आने वाला है। अभी तक इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है, पर शो अक्टूबर के अंत या नवम्बर की शुरुआत में टेलीकास्ट हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर अली इस शो को ज्वाइन करने वाले हैं, वहीं तेजस्वी प्रकाश को एप्रोच किया गया है। शो इस बार सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

श्रीमद रामायण

टीवी पर भगवान राम और रामायण पर बेस्ड कई शो टेलीकास्ट हो चुके हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने ‘श्रीमद रामायण’ नाम के अपकमिंग माइथोलॉजिकल सीरियल की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो अगले साल जनवरी 2024 से टेलीकास्ट किया जाएगा। ‘श्रीमद रामायण’ की अनाउंसमेंट के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

यह भी पढे़ं: Srimad Ramayan- रामायण की कहानियों पर बन चुके इतने धारावाहिक, एक में नितीश बने थे 'राम' और स्मृति ईरानी 'सीता'

डांस प्लस (Dance+)

स्टार प्लस पर डांस प्लस का सातवां सीजन जल्द आने वाला है। शो में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जज के तौर पर लौट रहे हैं। साथ ही उनके कैप्टेंस भी आएंगे। शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।