विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rushad Rana-Ketki Walawalkar की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे टीवी सितारें, देखें तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 05 Jan 2023 02:30 PM (GMT+05:30)

Rushad Rana Wedding एक्टर रुशद राणा (Rushad Rana) और केतकी वालावलकर (Ketki Walawalkar) हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो ...और पढ़ें

Rushad Rana Wedding, Rushad Rana, Ketki Walawalkar
Rushad Rana Wedding, Rushad Rana, Ketki Walawalkar

 नई दिल्ली, जेएनएन। Rushad Rana Wedding: टीवी  के जाने-माने एक्टर रुशद राणा  (Rushad Rana) ने 4 जनवरी की सुबह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड केतकी वालावलकर (Ketki Walawalkar) संग मराठी रीति-रिवाजों से शादी रचाई। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। वहीं देर रात इस कपल ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान कई टीवी सेलेब्स पार्टी का हिस्सा रहे।

रुशद-केतकी का वेडिंग रिसेप्शन

रुशद और केतकी ने 4 जनवरी की रात को अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी। इस रिसेप्शन में दोनों वेस्टर्न लुक में नजर आए। न्यूली मैरिड ब्राइड ने केतकी इस मौके पर रेड कलर के गाउन में नजर आई। तो वहीं रुशद बोलट ग्रीन कलर ब्लेजर कोर्ट में काफी हैंडसम दिखे। उनके चेहरे पर एक-दूसरे को पाने की खुशी साफ नजर आ रही है।  

पार्टी में शामिल हुए गौरव खन्ना

'अनुपमा'  फेमस एक्टर गौरव खन्ना इस पार्टी का हिस्सा रहे। इस मौके पर वह अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पहुंचे थे। गौरव ने इस मौके पर येलो कलर की टी-शर्ट के साथ व्हाइट ब्लेजर में नजर आए तो वहीं, आकांक्षा ने ग्लिटर वाला व्हाइट गाउन पहना था।

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी आईं नजर

सीरियल अनुपमा की पूरी कास्ट इस कपल के रिसेप्शन में पहुंची थी। एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इस मौके पर व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई। इसके साथ उन्होंने व्हाइट मोतियों वाली ज्वेलरी कैरी की हुई थी। इस फोटो में एक्ट्रेस कपल के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

डेलनाज ईरानी

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रुशद राणा और केतकी के रिसेप्शन में पहुंची थीं। दोनों की जोड़ी कमाल लग रही थी। इस मौके पर दोनों ब्लैक लुक में नजर आए।

रुशद दूसरी बार बनें दूल्हा

बता दें रुशद और केतकी अपनी शादी के लिए काफी समय से एक्साइटेड थे। 43 साल की उम्र में रुशद फिर से दूल्हा बने हैं। एक्टर की पहली शादी साल 2010 में हुई थी, लेकिन उनकी पहली शादी केवल तीन साल में खत्म हो गई। साल 2013 में उनका तलाक हुआ। शादी टूटने के बाद रुशद की जिंदगी में केतकी वालावलकर आईं।

सेट पर शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

रुशद और केतकी की मुलाकात सीरियल अनुपमा के सेट पर हुई थी। वहीं, दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। रुशद पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में हैं। केतकी टीवी के हिट सीरियल अनुपमा की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। 

यह भी पढ़ें- Rushad Rana Wedding: टीवी के जाने-माने एक्टर रुशद राणा ने रचाई दूसरी शादी, मराठी रीति-रिवाजों से लिए फेरे

यह भी पढ़ें- Allu Arjun की बेटी करने जा रही हैं फिल्मों में एंट्री, अरहा को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं एक्टर