टीवी की 'ब्रेकअप न्यूज़': एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ दूसरी बार हुआ ऐसा
शरद ने दबी जुबान में दोनों की प्यार वाली दोस्ती को स्वीकार भी कर लिया था और ये भी कहा था कि वो इस साल शादी कर सकते हैं।
मुंबई। छोटे परदे के नामी एक्टर और महाराणा प्रताप के नाम से मशहूर शरद मल्होत्रा की लव लाइफ एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। उनका दूसरी बार ब्रेकअप होने की ख़बर है।
शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी को एक समय टीवी दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ी माना जाता था लेकिन लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रखने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और बाद में दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी हो गई। शरद मल्होत्रा का पिछले दो साल से पूजा बिष्ट के साथ काफ़ी अच्छा रिश्ता था, जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे को करीबी मानते थे। लेकिन हाल ही में खबर आई कि इस रिलेशनशिप का भी अंत हो गया। हालांकि शरद ने इसे अपना निजी मामला बता कर मीडिया से दूरी बनाये रखी है लेकिन ख़बरों के मुताबिक काफी समय से उनके और पूजा के बीच ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि खबर है कि शरद मानते हैं कि वो इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में असमर्थ रहे हैं। दोस्तों के मुताबिक एक समय पूजा और शरद की शादी की बात चल रही थी लेकिन इधर के दिनों में संबंध मधुर नहीं रहे।
सूत्रों के मुताबिक शरद लगातार अपने सीरियल कसम तेरे प्यार की के काम में बिज़ी रहते थे जिसकी वजह से उन्हें पूजा के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता। दोनों के अलगाव की ये भी एक वजह है। टीवी शो स्प्लिट्सविला के जरिये अपनी पहचान बनाने वाली पूजा, एक कॉमन फ्रेंड के जरिये शरद से मिली थीं। काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को छिपाने के बाद हाल ही में शरद और पूजा एक साथ एक इवेंट में दिखे थे और इसके बाद जब ख़बरें जोर पकड़ने लगी तो शरद ने दबी जुबान में दोनों की प्यार वाली दोस्ती को स्वीकार भी कर लिया था और ये भी कहा था कि वो इस साल शादी कर सकते हैं।
शरद मल्होत्रा और दिव्यांका के बीच इससे पहले सात साल तक लव रिलेशन रहा लेकिन 2015 में दोनों में ब्रेकअप हो गया। दिव्यांका, छोटे परदे की बड़ी स्टार हैं और इन दिनों सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला के किरदार को लेकर काफ़ी फेमस हैं। एकता कपूर के इस सीरियल के अक्सर बंद होने की ख़बर आती रहती है l
यह भी पढ़ें:अपनी प्रेग्नेंसी और 'ब्रेकअप' पर बोली दिव्यांका त्रिपाठी, आंख में आये आंसू