विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonali Chakraborty Passed Away: टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का हुआ निधन, 59 साल में ली आखिरी सांस

By Aditi YadavEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2022 03:16 PM (IST)

Sonali Chakraborty Passed Away बंगाली टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। लंबे समय ...और पढ़ें

sonali chakraborty, passes away, sonali chakraborty death
sonali chakraborty, passes away, sonali chakraborty death

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sonali Chakraborty Passed Away: पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स की निधन की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में जहां टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठाकुर की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं अब बंगाली टीवी इंडस्ट्री को भी एक बड़ा झटका लगा है। जानी मानी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती (Sonali Chakraborty) का निधन हो गया है।

लंबे समय से बीमार थी सोनाली चक्रवर्ती

खबरों के मुताबिक 31 अक्टूबर की सुबह कोलकाता सोनाली चक्रवर्ती ने आखिरी सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि उनके पेट में पानी भर गया था और लिवर में दिक्कत हो गई थी। सोनाली को इस साल अगस्त में भी भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वो ठीक हो गई थीं और घर आ गई थीं, लेकिन उनकी फिर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

सोनाली चक्रवर्ती से उनके परिवार के लोगों को गहरा धक्का लगा है। उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार केवड़ातला श्मशान घाट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कई टीवी शो में किया था काम

एक्ट्रेस के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोनाली चक्रवर्ती ने कई और टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी। फिल्म 'बंधन' में भी सोनाली चक्रवर्ती ने गहरी छाप छोड़ी थी। एक्ट्रेस ने बंगाली हिट शो Gaatchora में काम किया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: साजिद खान की बेहूदगी के बीच सामने आया गौहर खान का वीडियो, उगला जहर, बिग बॉस की खोली पोल