टीवी सेलेब्स भी जमकर मना रहे हैं स्वतंत्रता दिवस, तस्वीरों में देखिये कैसे
किसी ने हाथ में तिरंगा लिया तो किसी ने केसरी, हरा और सफ़ेद रंग अपने ऊपर ओढ़ लिया। यहां देखिये टीवी सेलेब्स का स्वतंत्रता दिवस मनाने का यूनिक तरीका
मुंबई। आज पूरा देश स्वतंत्रता के रंग में रंग हुआ है। ऐसे में हमारे टीवी सलेब्स पीछे कैसे रह सकते हैं। तमाम सेलिब्रिटीज़ ने इस ख़ास दिन पर सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
किसी ने हाथ में तिरंगा लिया तो किसी ने केसरी, हरा और सफ़ेद रंग अपने ऊपर ओढ़ लिया। यहां देखिये टीवी सेलेब्स का स्वतंत्रता दिवस मनाने का यूनिक तरीका-
यह भी पढ़ें: आज़ादी के परवाने भगत सिंह का बॉलीवुड दीवाना, 70 साल में बन चुकी हैं 7 फ़िल्में
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाथ में तिरंगा ग्लास लिए और बैकग्राउंड में ख़ूब सारे गुब्बारों के साथ तस्वीर के लिए पोज़ दिया और अपने फैन्स को 'स्वतंत्रता दिवस' विश किया।
शोएब इब्राहीम जिन्होंने हाल ही में शो 'नच बलिये' में अपने मूव्ज़ से सबको इम्प्रेस किया था, इन्होंने भी अपने सोशल अकाउंट पर माथे पर तीन रंगों वाला साफा पहन कर तस्वीर शेयर की-
करण सिंह ग्रोवर ने अपने हाथों में तिरंगा लिए अपने घर की बिल्डिंग के निचे यह तस्वीर क्लिक करवाई है और शेयर करते हुए लिखा है कि 'अगर हम साथ रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे।'
रणविजय सिंह ने बर्फ़ीली पहाड़ियों के बीच हाथ में तिरंगा लहराते हुए अपनी यह तस्वीर शेयर की है। वैसे, इन दिनों वो सनी लियोनि के साथ शो 'स्प्लिट्सविला' को जज कर रहे हैं।
रित्विक धन्जानी ने अपनी बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भारत के तिरंगे पर हल्के-धुंधले रित्विक खुद भी दिखाई दे रहे हैं।
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने भी तीन रंगों की साड़ी पहन कर अपनी तस्वीर सोशल अकाउंट पर शेयर की और अपने फैन्स को 'स्वतंत्रता दिवस' की शुभ कामनाएं दीं।