आज टीवी पर राज करते हैं ये 5 स्टार्स मगर कभी आपने इन्हें नोटिस भी नहीं किया था
इन पॉपुलर स्टार्स ने की है कड़ी मेहनत, कभी नज़र आए थे सेकेंड लीड किरदार में भी!
मुंबई। टेलीविज़न इंडस्ट्री को आप छोटा मत समझिये यहां भी स्ट्रगल गज़ब का होता है। अपने अभिनय का लोहा मनवाना इतना आसान नहीं होता। आपके सभी फ़ेवरेट टीवी स्टार्स जिन्हें आप आज लीड किरदारों में देखते हैं वो कभी आपको सेकेंड लीड किरदार या छोटे मोटे रोल्स में भी दिखे थे, मगर शायद आपकी नज़र उन पर उस समय नहीं गई।
आज की तारीख़ में ये कलाकार टेलीविज़न इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं मगर एक समय था जब ये लीड रोल में नहीं थे। पर अपनी मेहनत से इन्होने आपकी नज़रों में भी और दिल में भी घर बना लिया।
यह भी पढ़ें: कपिल की बगिया में आयी खुशियां, शो की Top 5 में वापसी
1. साक्षी तनवर
जी हां, हाल ही में फ़िल्म 'दंगल' में आमिर ख़ान के साथ दिखाई देने वाली साक्षी को अपने सबसे पहले टेलीविज़न पर्दे पर नोटिस किया होगा एकता कपूर के शो 'कहानी...घर घर की' में। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे पहले साक्षी शो कुटुंब में भी दिखाई दी थी मगर छोटे से किरदार माया मित्तल के रूप में। इसके बाद उन्हें 'कहानी... घर घर की' में लीड किरदार लीड किरदार मिला।
2. द्रष्टि धामी
मधुबाला, जी हां! पॉपुलर शो मधुबाला की लीड द्रष्टि धामी ने भी यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ किया। आपने इन्हें शो 'दिल मिल गए' में डॉक्टर मुस्कान के रूप में देखा होगा। हालांकि, लोगों ने उन्हें इस शो में भी बहुत पसंद किया था मगर लीड किरदार उन्हें साल 2010 में शो 'गीत - हुई सबसे पराई' में मिला।
3. विक्रांत मेस्सी
फ़िल्म 'लूटेरा', 'दिल धड़कने दो' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में नज़र आने वाले विक्रांत को अपने टीवी से बॉलीवुड में जम्प करते हुए तो देखा लेकिन आपको बता दें कि विक्रांत ने पॉपुलर शो बालिका वधु में भी एक छोटा सा मगर अहम किरदार निभाया था। याद है जगदीश की बहन सुगना का पति श्याम, जिसकी मौत हो जाती है? जी हां, शो 'बाबा ऐसो वर दीजो' में लीड किरदार निभाने से पहले विक्रांत बालिका वधु में दिखे थे।
4. बरुन सोबती
शो 'इस प्यारा को क्या नाम दूं' से सबका दिल जीतने वाले बरुन सोबती को आज कौन नहीं जानता? मगर, एक समय था जब इन्हें शायद ही किसी ने नोटिस किया था। शो 'दिल मिल गए' तो अप जानते ही होंगे, है ना? इसके दुसरे सीज़न में बरुन ने डॉक्टर राज सिंह का किरदार निभाया था और इसके बाद उन्हें शो 'बात हमारे पक्की है' में लीड रोल मिला था।
5. रवि दुबे
जी हां, आपके फ़ेवरेट जामिया राजा ने भी सेकेंड लीड रोल निभाया है। साल 2010 में शो 'सास बिना ससुराल' में लीड रोल से पहले रवि को आपने '12/24 करोल बाग़' सेकेंड लीड ओमकार के रोल में देखा होगा। आज रवि टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहीते कलाकार में से एक हैं।