विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद कपिल शर्मा की जमकर खिंचाई, रणवीर-सारा संग ये Video देखिये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 23 Dec 2018 11:35 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 07:47 AM (IST)

रणवीर और रोहित इससे पहले कपिल के कड़े प्रतिद्वंदी सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज़ के पहले एपिसोड में भी गए थे l

शादी के बाद कपिल शर्मा की जमकर खिंचाई, रणवीर-सारा संग ये Video देखिये
शादी के बाद कपिल शर्मा की जमकर खिंचाई, रणवीर-सारा संग ये Video देखिये

मुंबई। लंबे इंतज़ार के बाद आख़िरकार अब कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। उनके शो  का नया सीज़न 29 दिसंबर से शुरू होगा l पहले एपिसोड में फिल्म सिंबा का प्रमोशन करने के लिए रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी आये l 

कपिल के शो का नया सीजन करीब एक साल बाद शुरू हो रहा है l शो हर शनिवार- रविवार रात साढ़े 9 बजे आएगा l पहले एपिसोड के प्रोमो जारी किया गए हैं जिसमें कपिल की जमकर खिंचाई की गई है l सिंबा टीम ने भी कपिल की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी l रणवीर और रोहित इससे पहले कपिल के कड़े प्रतिद्वंदी सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज़ के पहले एपिसोड में भी गए थे l 

हाल ही में कपिल के शो का टीज़र जारी किया गया था । कपिल के इस शो का नाम द कपिल शर्मा शो ही होगा यानि एक शो के ब्रेक के बाद वो अपने पुराने शो के नए सीज़न को लेकर आ रहे हैं l पिछली बार शो का नाम और फ़ॉर्मेट बदल दिया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Poore India ko hasaane aa raha hai #TheKapilSharmaShow, jald hi sirf Sony par. @kapilsharma @kikusharda @chandanprabhakar @krushna30 @bharti.laughterqueen @sumonachakravarti @rochellerao @beingsalmankhan @sohailkhanofficial @Arbaazkhanofficial @ranveersingh @itsrohitshetty @saraalikhan95 #KapilSharma

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

‘फ़ैमिली टाइम विद कपिल के नाम से आया वो गेम शो तीन एपिसोड के बाद बंद हो गया था। सलमान खान, कपिल शर्मा के नए शो को प्रोड्यूस करने वाले हैं । पूरा खान खानदान पहले ही कपिल के शो की शूटिंग कर चुका है l उन्होंने कपिल और सुनील को साथ लाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी l 

कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ शादी की जिसमें कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह सहित उनके कई कॉमेडियन दोस्त मौजूद थे लेकिन सुनील नहीं l  

यह भी पढ़ें: Box Office: 2018 की फिल्मों का पूरा हिसाब किताब, जानिये कौन सी फिल्म रही नंबर 1