विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kapil Sharma Show: सुमोना चक्रवर्ती के होठों को लेकर की जा रही टिप्पणी बना शो के महिला विरोधी होने का कारण

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 14 Jul 2023 10:22 PM (IST)

Sumona Chakravarti On The Kapil Sharma Show सुमोना चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि अर्चना पूरन सिंह की बातों ने ...और पढ़ें

Sumona Chakravarti On The Kapil Sharma Show
Sumona Chakravarti On The Kapil Sharma Show

नई दिल्ली, जेएनएन। Sumona Chakravarti On The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में सुमोना चक्रवर्ती भी नजर आती है। कई बार शो के होस्ट उनके होठों को लेकर फब्तियां कसते नजर आते थे। इसे लेकर सुमोना चक्रवर्ती को काफी अपमानित किया जाता था। अब एक्ट्रेस में इस पर बात की है। कपिल शर्मा सुमोना चक्रवर्ती के होठों को लेकर काफी कमेंट करते थे। वह इससे इनसिक्योर हो जाती थी। हालांकि, अर्चना पूरन सिंह उनका समर्थन करती थी।

सुमोना चक्रवर्ती के होठों पर कपिल शर्मा का कमेंट खराब क्यों होता था?

सुमोना चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि शो में काम करते समय है, जब कपिल शर्मा उनके होठों को लेकर कमेंट करते थे। तब उन्हें बुरा लगता था। इसके अलावा, यह इतना खराब होता था कि लोगों को यह शो महिला विरोधी होने की भावना होने लगी थी। इस दौरान, अर्चना पूरन सिंह ने सुमोना चक्रवर्ती को संभाला। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान कई लोगों ने शो को महिला विरोधी भी बताया था। 

द कपिल शर्मा शो में सुमोना चक्रवर्ती किस भूमिका में नजर आती है?

द कपिल शर्मा शो में सुमोना चक्रवर्ती शो के होस्ट कपिल शर्मा की पत्नी की भूमिका में नजर आती है। शो में एक नया एडिशन कृष्णा अभिषेक के रूप में किया गया है। अर्चना पूरन सिंह शो की जज है। सुमोना ने अब अपने होठों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि उनके कमेंट के कारण उन्होंने लाल कलर की लिपस्टिक लगाने बचती है और वह काफी इनसिक्योर हो गई है।

सुमोना चक्रवर्ती ने होठों और लिपस्टिक का मजाक उड़ाने पर क्या कहा है?

सुमोना चक्रवर्ती ने हैबिट कोच को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने उनके होठों को लेकर की जाने वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

"एक दिन मैं उदास होकर बैठी थी, तब अर्चना पूरन सिंह मेरे पास आई और उन्होंने मुझसे बात की। इस पर मैंने कहा- उन्होंने मेरे चेहरे, मेरे होठों और मेरी लिपस्टिक का मजाक उड़ाया है। इसके अलावा, मैं अपनी लाइनें नहीं भूलती, वह भूल जाता है तो वह कुछ भी कह देता है। मैं कोई स्टैंड अप कॉमेडियन नहीं हूं। मैं उनकी तरह तुरंत जोक नहीं बना सकती अगर मैं तुरंत जोक बनाऊं,तो शायद किसी को नहीं समझ आएगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Ashdin Doctor (@ashdindoc)