Nishi Singh Bhadli Paralysed: अभिनेत्री निशि सिंह भदली को हुआ लकवा, पति ने आर्थिक मदद की लगाई गुहार
Nishi Singh Bhadli Paralysed निशि सिंह भदली के पति अभिनेता-लेखक संजय सिंह भदली मेडिकल व अन्य खर्चों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फरवरी 2019 में वह घर में गिर गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और सात-आठ दिनों तक वह किसी को पहचानने में भी नाकाम रही।
नई दिल्ली, जेएनएनl 'हिटलर दीदी’,’क़ुबूल है’, 'इश्कबाज़’ और 'तेनाली राम’ सहित कई टीवी शो में अभिनय कर चुकी वरिष्ठ अभिनेत्री निशि सिंह भदली पिछले दो वर्षों से गंभीर संकट से जूझ रही हैं। निशी को पिछले साल फरवरी में लकवे का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह ज्यादातर समय अपने घर में ही रहने लगी रही और जैसे ही वह इससे ठीक हो रही थी, उन्हें इस साल फरवरी में एक और झटका लगा।
निशि सिंह भदली के पति अभिनेता-लेखक संजय सिंह भदली मेडिकल व अन्य खर्चों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'फरवरी, 2019 में वह घर में गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और सात-आठ दिनों तक वह किसी को पहचानने में भी नाकाम रही। हम अंततः उसे घर वापस ले आए। वह बेहतर कर रही थी, लेकिन इस साल रक्षा बंधन के आसपास, निशि सिंह भदली को फिर से उनके शरीर के बाईं ओर लकवा का दौरा पड़ा। पैरों में सनसनी है, लेकिन बिना सहायता के वह कुछ भी नहीं कर सकती है।'
View this post on Instagram
दंपति के दो बच्चे हैं। 19 वर्षीय बेटा अपने नाना के साथ दिल्ली में रहता है, उनकी 16 वर्षीय बेटी साथ है। हालांकि बहुत कम उम्र होने के चलते अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम नहीं है, संजय को ही इस ओर अधिक ध्यान देना पड़ रहा हैं, इसके चलते वह कोई काम नहीं कर पा रहे है और महामारी ने उनके लिए स्थिति और खराब कर दी है।
बहुत विचार-विमर्श और कोई विकल्प नहीं होने के बाद संजय ने अब बाहर से वित्तीय मदद लेने का फैसला किया है। वे कहते हैं, 'हालांकि निशि बेहतर कर रही है, फिर भी हमें उनके मेडिकल और अन्य खर्चों के लिए पैसे की जरूरत है। हमने पिछले दो वर्षों में अपनी सारी सेविंग्स खत्म कर दी है। जो था, सब चल गया। मैंने अपने फ्लैट को गिरवी रख दिया है, क्योंकि हमें पैसे की सख्त जरूरत है। हम अपने परिवारों पर निर्भर नहीं हो सकते हैं, क्योंकि वह आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैl हम संघर्ष कर रहे हैं और मदद की जरूरत है।'