टीवी कपल्स जिनके ब्रेकअप्स ने बटोरी सुर्खियां
अगर आपको लगता है कि टीवी सितारे अपने सीरियल्स में ही ड्रामा करते हैं, तो ऐसा नहीं है। टीवी सितारों की पर्सनल लाइफ भी किसी डेलीसोप से कम नहीं होती, जिसमें कई ड्रामे देखने को मिलते हैं।
नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि टीवी सितारे अपने सीरियल्स में ही ड्रामा करते हैं, तो ऐसा नहीं है। टीवी सितारों की पर्सनल लाइफ भी किसी डेलीसोप से कम नहीं होती, जिसमें कई ड्रामे देखने को मिलते हैं। आमतौर टीवी सितारों के रिलेशनशिप की खबरें तो बहुत बाद में सामने आती हैं, लेकिन इनके ब्रेकअप्स के बारे में तुरंत पता चल जाता है, क्योंकि इसमें ड्रामे की कोई कमी नहीं होती।
सलमान की बहन अर्पिता बोलीं, लूलिया से सगाई की खबरें बकवास
अंकित गेरा और रूपल त्यागी: इन दोनों का आमना-सामना हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस नाऊ' में हुआ। अंकित बिग बॉस के घर से रविवार को बाहर हुए, लेकिन रूपल ने उन्हें अपने दिल से दो साल पहले ही निकाल बाहर किया था। दरअसल, अंकित एक ही समय पर रूपल और अदा खान को डेट कर रहे थे। जब इसका पता रूपल को लगता, तो उन्हें अंकित से ब्रेकअप कर लिया।
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा: लोगों का मनना था कि इन दोनों की जोड़ी स्वर्ग में बनाई गई मालूम पड़ती है। लेकिन भाग्य को शायद कुछ और ही मंजूर था। जब लोगों को लगा कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तभी दिव्यांका ने खुलासा किया कि वह अब शरद के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। दिव्यांका और शरद क्यों अलग हुए, इस राज से आजतक पर्दा नहीं उठा है। लेकिन ऐसा सुनने को मिला कि शरद की बेवफाई के कारण दिव्यांका ने उनसे अलग होने का फैसला किया।
दलजीत कौर और शालीन भनोट: ये कपल डांस रियलिटी शो में भाग लेने के कारण सुर्खियों में आया था। लेकिन पांच साल साथ में रहने और एक बच्चा होने के बाद दलजीत और शालीन ने अलग होने का फैसला किया। दलजीत ने ये आरोप लगाया कि शालीन के अभद्र व्यवहार ने उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। दलजीत ने शालीन के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का भी मामला दर्ज कराया।
कुशाल टंडन और गौहर खान: बिग बॉस का घर कंटेस्टेंट के बीच रिलेशनशिप और ब्रेकअप्स कराने के लिए भी जाना जाता है। इस कैटेगरी में कुशाल और गौहर का नाम भी शुमार है। इन दोनों ने बिग बॉस के घर में डेटिंग शुरू की। यहां से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक और रियलिटी शो साथ साइन किया। लेकिन इसके एक महीने बाद खबर आई कि कुशाल और गौहर में ब्रेकअप हो गया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक गौहर ने कुशाल पर धर्म बदलने का दबाव डाला, जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया।
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट: ये कपल आज अलग-अलग रह रहा है। करण इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में हैं। जेनिफर विंगेट से शादी करने से पहले करण, श्रद्धा निगम को दस महीने की शादी के बाद तलाक दे चुक थे। करण का कहना है कि शादी जैसी संस्था में उनका विश्वास नहीं है। वो एक आजाद पंछी की तरह रहना चाहते हैं।
करण पटेल और काम्या पंजाबी: इन दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली कभी एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि ये एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं। करण के दोस्त कहते हैं कि काम्या ने उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कुछ दिनों पहले खबर आई कि करण ने टीवी एक्ट्रेस अंकिता से अपनी सगाई तोड़ दी है। इसके पीछे काम्या को वजह बताया गया। हालांकि करण और काम्या अब भी एक-दूसरे को सिर्फ अच्छे दोस्त बताते हैं।
जॉन अब अपने से काफी कम उम्र की इस हीरोइन से भी करेंगे रोमांस