विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने रिलेशन के बारे में बात करते-करते रो पड़ीं Tejasswi Prakash, बगल में बैठे करण कुंद्रा ने किया ऐसा काम

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 22 Apr 2023 12:35 PM (IST)

Tejasswi Prakash तेजस्वी प्रकाश छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा हैं। पिछले कई दिनों से वह नागिन 6 को लेकर लाइमलाइट ...और पढ़ें

File Photo of Karan Kundra and Tejasswi Prakash
File Photo of Karan Kundra and Tejasswi Prakash

नई दिल्ली, जेएनएन। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 15' में हुई थी। उनका रिश्ता इसी सीजन में उभरकर सामने आया। इनकी शुरुआत हुई तो झगड़े से थी, लेकिन धीरे-धीरे इनके बीच की इक्वेशन प्यार में तब्दील हो गई।

आज यह वह चहेते कपल बन चुके हैं, जिन्हें उनके फैंस जल्द ही शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद भी तेजस्वी और करण अपने रिश्ते के लिए मजबूती के साथ खड़े हुए हैं। अक्सर उन्हें लेकर कई अच्छी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ, जिसमें एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए रोते हुए नजर आ रही हैं।

अपने रिलेशन के बारे में बात कर भावुक हुईं तेजस्वी

इस क्लिप में देखा जा सकता है कि तेजस्वी और करण एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तेजस्वी के बगल में बैठे करण अपनी मस्ती में मगन हैं। दूसरी ओर तेजस्वी, करण के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती देखी जा सकती हैं। तेजस्वी कहती हैं, ''मैं अभी अच्छा समय बिता रही हूं।'' इतना कहते ही वह भावुक हो जाती हैं, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। उन्हें बेहतर फील कराने के लिए करण उनके माथे को चूमते हैं।

'मैं आपके साथ कितनी खुश हूं'

इसके आगे तेजस्वी कहती हैं, ''मैं सिर्फ फैंस के साथ शेयर करना चाहती हूं कि मैं आपके साथ कितनी खुश हूं। मैं वास्तव में खुश हूं।'' इस बीच करण, तेजस्वी को दिलासा देते हुए उन्हें माथे पर किस करते हैं।

तेजस्वी प्रकाश वर्कफ्रंट

तेजस्वी प्रकाश वर्तमान में एकता कपूर के फिक्शनल थ्रिलर शो 'नागिन 6' में एक्टिंग करती देखी जा सकती हैं। इसके पहले उन्होंने 'संस्कार- धरोहर अपनों कीं', 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया', 'करण संगिनी' में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में भी अपना दमखम दिखाया है।