विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TejRan song Baarish Aayi Hai: तेजस्वी और करण का गाना 'बारिश आई है' हुआ रिलीज, फैंस ने कहा, 'जल्द करो शादी'

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2022 04:42 PM (IST)

TejRan song Baarish Aayi Hai करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नया गाना बारिश आई है रिलीज हो गया हैl ...और पढ़ें

TejRan song Baarish Aayi Hai: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी अच्छी लगती हैl
TejRan song Baarish Aayi Hai: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी अच्छी लगती हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl TejRan song Baarish Aayi Hai: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का हालिया गाना 'बारिश आई है' रिलीज हो गया हैl इसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को रोमांटिक सीन देते हुए नजर देखा जा सकता हैl दोनों बिग बॉस 15 से खबरों में आए हैं और ट्विटर पर लगातार ट्रेंड करते रहते हैंl अब दोनों का गाना 'बारिश आई है' भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हैl वहीं दोनों के फैंस हैशटैग टीम शादी ट्रेंड कर रहे हैंl वहीं दोनों म्यूजिक वीडियो में शादी करते भी नजर आ रहे हैंl

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की गाने में केमेस्ट्री काफी शानदार है

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार हैl इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री काफी शानदार हैl इस गाने को श्रेया घोषाल और स्टेबिन बेन ने गाया हैl गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया हैl

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

बारिश आई है गाने पर लोग दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं

लोग इसपर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैंl वहीं कई लोग दोनों की जल्द शादी करने की कामना कर रहे हैंl एक फैन ने लिखा है, 'साथ में हमेशाl माई मोस्ट फेवरेट सीनl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'आप दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे होl' एक ने लिखा है, 'तेजरन बारिश आई हैl टीम शादीl सो हैप्पी फॉर यूl'

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने इसके पहले भी म्यूजिक वीडियो में काम किया थाl तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थीl दोनों को हाल ही में डांस दीवाने जूनियर के फिनाले पर भी साथ देखा गया थाl तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 में शेष नागिन प्रथा की भूमिका निभा रही हैंl वहीं करण कुंद्रा डांस दीवाने जूनियर होस्ट कर रहे हैंl दोनों काफी फेमस हैl दोनों की जोड़ी कई बार साथ नजर आती हैl

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)