विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'रीता रिपोर्टर' ने फिर लिए सात फेरे, अंजली भाभी और गोली भी आए नजर, देखें तस्वीरें

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 07:22 AM (IST)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah प्रिया रीता रिपोर्टर के तौर पर जानी जाती हैंl वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा ...और पढ़ें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रिया आहूजा रीता रिपोर्टर के तौर पर जानी जाती हैंl
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रिया आहूजा रीता रिपोर्टर के तौर पर जानी जाती हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली रीता रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा ने पति मालव राजदा के साथ एक बार फिर सात फेरे लिए हैl दरअसल रीता रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा ने मालव से 2011 में शादी की हैl दोनों इसी सीरियल के सेट पर एक दूसरे को चाहने लगे थेl टेलीविजन एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने पति मालव राजदा के साथ 19 नवंबर को अपनी शादी की दसवीं वर्षगांठ पर एक बार फिर सात फेरे लिए हैंl

प्रिया रीता रिपोर्टर के तौर पर जानी जाती हैंl वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आती हैंl इस शो का निर्देशन उनके पति मालव राजदा करते हैंl इसके पहले इस कपल ने हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया थाl इसमें अंजली भाभी उर्फ सुनैना फौजदार, कुश शाह उर्फ गोली और पलक सिधवानी उर्फ सोनू ने भाग लिया हैl वहीं निधि भानुशाली भी नजर आई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)

प्रिया आहूजा और मालव राजदा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैl इस मौके पर दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैंl प्रिया आहूजा ने पिंक और ब्लू कलर का लहंगा पहन रखा हैl वहीं उन्होंने काफी खूबसूरत गहने भी पहन रखे हैंl वहीं मालव राजदा ने सफेद कलर की शेरवानी पहन रखी हैl दोनों का 2 वर्ष का बेटा अरदास भी इस अवसर पर नजर आ रहा हैl

View this post on Instagram

A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी लोकप्रिय शो हैl इस शो में कई कलाकार अहम भूमिका निभाते हैl सभी को यह शो काफी पसंद आता हैl तारक मेहता का उल्टा चश्मा हाल ही में मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के अफेयर को लेकर चर्चा में थाl दोनों को जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया थाl दोनों के बीच में उम्र को लेकर लंबा फासला हैl इसके बावजूद दोनों के रिश्ते पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा हैl