विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'रीटा रिपोर्टर' ने 'शादी' के बाद अब किया ये काम, वायरल हुईं तस्वीर

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:36 AM (IST)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah प्रिया आहूजा ने मां बनने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा था मैं ...और पढ़ें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रिया आहूजा का बेटा जल्द 2 वर्ष का हो जाएगाl (फोटो: प्रिया आहूजा इन्स्टाग्राम)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रिया आहूजा का बेटा जल्द 2 वर्ष का हो जाएगाl (फोटो: प्रिया आहूजा इन्स्टाग्राम)

नई दिल्ली, जेएनएनl Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में प्रिया आहूजा रीटा रिपोर्टर की भूमिका में नजर आती हैl हाल ही में उन्होंने शो के डायरेक्टर मालव राजदा से एक बार फिर शादी की हैl अब उन्होंने अपने बेटे अरदास के नाम का टैटू बनवाया हैl इसके साथ उन्होंने एक कमल का फूल भी बनवाया हैl 27 नवंबर को उनका बेटा 2 वर्ष का हो जाएगाl उन्होंने इसे अपने बेटे को दिया हुआ एक उपहार बताया हैl

प्रिया आहूजा ने इस बारे में बताते हुए लिखा है, 'टैटू हुई एक ऐसी चीज है जो आपके साथ हमेशा रहती हैl मुझे मेरे बेटे के प्रति जो प्यार हैl वह यह दर्शाएगाl वहीं कमल शांति का फूल है और मैं अरदास को खुशियां और शांति मिले, इसकी कामना करती हूंl'

प्रिया आहूजा ने मां बनने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा था, 'मैं कोरोना महामारी के दौरान मां बनी हूंl घर पर कोई सहायक नहीं थीl इसके चलते मुझे घर पर बहुत काम करना पड़ता थाl वह भी मेरे बेटे के आस-पास रहते हुएl इस दौरान मैंने बहुत वजन कम किया जो कि प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ गया थाl अब पूरी दुनिया अरदास के इर्द-गिर्द घूमती हैl अगर उसे ठंडी लगती है, तब मैं और मालव परेशान हो जाते हैं कि उसका ध्यान कैसे रखेंl समय चला गयाl मेरा बेबी बहुत तेजी से बढ़ रहा हैl कल तक वह हमारे गोदी में था, हम उसे कुछ घंटों में खिलाते थेl अब वह बढ़ने लगा हैl'

View this post on Instagram

A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)

अरदास मुझसे बात करता हैl' प्रिया आहूजा ने यह भी कहा कि वह काम करना चाहती हैl उन्होंने कहा, 'अरदास अभी 2 वर्ष का है और अगर मुझे नायगांव में शूट पर जाना है तो मुझे घर और काम को संभालना मुश्किल हो जाएगाl इसलिए मैं अभी छोटे प्रोजेक्ट पर काम करना चाहती हूं क्योंकि अभी मेरे बेबी को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है, जब अरदास बड़ा हो जाएगा तब मैं काम करूंगी।'

View this post on Instagram

A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)