Move to Jagran APP

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इंटरनेट पर छा गयीं ‘बबीता जी' का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की नई तस्वीरें

सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने बोल्ड फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

By Nitin YadavEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:25 PM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इंटरनेट पर छा गयीं ‘बबीता जी' का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की नई तस्वीरें
Actress Munmun Dutta latest photo, photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने बोल्ड फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद से ही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

loksabha election banner

तस्वीरों में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इन तस्वीरों को अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

आपको बता दें मुनमुन दत्ता ने टीवी शो में आने से पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की है। पुणे के एक फैशन शो में सफलता मिलने के बाद वो साल 2004 में मुंबई आई। जिसके बाद उन्होंने ज़ी टीवी के शो ‘हम सब बराती’ में ‘मीठी’ का किरदार निभा कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो साल 2008 में सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ गई। जिसके बाद वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

बता दें कि मुनमुन बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंनें फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हॉलिडे’ में डीनो मोरिया और गुलशन ग्रोवर के साथ भी काम किया है। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो मुनमुन दत्ता बॉलीवुड के एक्टर अरमान कोहली को डेट कर चुकी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन और अरमान साल 2008 में एक-दूसरे के काफी करीब आए थे। लेकिन एक्टर के व्यवहार के चलते दोनों का रिश्त टूट गया।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो वेलेन्टाइन डे पर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हो गया था और इस दौरान अरमान ने मुनमुन से हाथापाई कर दी। जिसके बाद अभिनेत्री मुनमुन ने अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उन्हें माफी नामा देना पड़ा और फाइन भरना पड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.