Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : मिल गई नई दयाबेन!
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन के करैक्टर की वापसी का इंतजार कर रहे सभी लोगों के लिए नई खबर है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस विभूति शर्मा दयाबेन का रोल कर सकती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन के करैक्टर की वापसी का इंतजार कर रहे सभी लोगों के लिए नई खबर है। बताया जा रहा है कि एक नई एक्ट्रेस विभूति शर्मा इस टीवी शो में दयाबेन का किरदार निभा सकती हैं। विभूति शर्मा बड़े अच्छे लगते हैं और हमने ली है शपथ जैसे टीवी शो में किरदार निभा चुकी हैं। यानी पुरानी दयाबेन दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी की संभावना खत्म हो गई है।
क्यों चली गईं पुरानी दयाबेन
अपनी मैटरिनिटी लीव के बाद शो में वापसी के लिए दिशा वकानी ने अपने कांट्रैक्ट में कुछ टर्म और कंडिशन जोड़ना चाहती थीं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी इसके लिए तैयार नहीं हुए और दिशा वकानी ने अपनी मांग में कमी से इनकार कर दिया। दिशा अपनी शर्तों पर ही शो में आना चाहती थीं। इसके बाद मोदी ने उन्हें रिप्लेस करने का फैसला लिया।
करीब-करीब तय है विभूति शर्मा का नाम
अब एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक दयाबेन के रोल के लिए तेजी से ऑडिशन चल रहे थे। यह ऑडिशन सफल भी रहे। सेट से एक सूत्र ने बताया है कि दयाबेन के रोल में विभूति शर्मा नजर आ सकती हैं। विभूति ने कल अपना मॉक शूट भी कर लिया है। दयाबेन के लुक में वह दिशा वकानी जैसी ही लग रही थीं। हालांकि विभूति ने अभी कांट्रैक्ट साइन नहीं किया है क्योंकि शो के प्रोड्यूसर मोदी दयाबेन के रोल के लिए कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। दया बेन तारकमेहता का उल्टा चश्मा का मुख्य फीमेल कैरेक्टर हैं और घर-घर में उनकी पहचान है। मोदी विभूति को इस रोल में लेने से पहले डबल श्योर होना चाहते हैं।