Move to Jagran APP

'तारक मेहता...' की बबीता जी ने शॉर्ट ड्रेस पहन 'सनी​ लियाने' के गाने पर किया ऐसा बोल्ड डांस, वीडियो देख 'टप्पू' भी रह जाएंगे दंग

Babita Hot Dance Video इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। वहीं शो में जेठालाल और बबिता जी के बीच प्यार भरी खट्टी मीठी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है। शो में बबिता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 07:29 AM (IST)
'तारक मेहता...' की बबीता जी ने शॉर्ट ड्रेस पहन 'सनी​ लियाने' के गाने पर किया ऐसा बोल्ड डांस, वीडियो देख 'टप्पू' भी रह जाएंगे दंग
Photo Credit : MunMun Dutta Dilip Joshi Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji Aka MunMun Dutta Hot Dance Video: : कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी दर्शकों को खूब हंसाता है। इस शो के हर कलाकार की अलग स्टाइल है जो उन्हें एक दूसरे से काफी अलग बनाता है। शो में आपको सभी धर्मों का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा। यही वजह से है कि बीते 13 सालों से इस शो ने अपनी पकड़ टीआरपी में बना रखी है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। वहीं शो में 'जेठालाल' और 'बबिता जी' के बीच प्यार भरी खट्टी मीठी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है। शो में 'बबिता जी' का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ अपने वीडियोज पोस्ट कर भी फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच अब 'बबिता जी' का एक डांस वीडियो फैंस को दीवाना बना रहा है। इस वीडियो में उनके डांस मूव्स को देखकर जेठालाल भी अपने होश खो बैठेगें। यहां देखें वीडियो...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

'बबिता जी' यानी मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक लेटेस्ट डांस वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपने हॉट डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनमुन ने बेहद ही शॉर्ट सिलवर कलर की सिमरी वनपीस ड्रेस पहनी हुई है। वही उनके बाल ओपन है। इस दौरान मुनमुन, सनी लियोनी के फेमस ट्रेंडी सॉन्ग 'पनघट' पर डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के डांस मूव्स वाकई बेहद ही कातिलना है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार एक्ट्रेस की तारीफ करते दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के अलावा मुनमुन दत्ता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन बड़े पर्दे पर उनके हुस्न का जादू ज्यादा चल नहीं पाया। इसी वजह से उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। वहीं 'तारक मेहता...' शो में काम करने के बाद उन्हें एक नई पहचान मिली। इस शो में 'बबीता जी' के रोल को आज हर कोई पसंद करता है। एक्टिंग के अलावा मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। वहीं फैंस को भी उनके लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.