Move to Jagran APP

TMKOC: क्या 'तारक मेहता' शो छोड़ने के पीछे की ये है असली वजह! विक्की कौशल संग तस्वीर हुई वायरल

शैलेश लोढ़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आजकल वो अपने शो वाह भाई वाह में काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनका ये शो काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा शैलेश इनदिनों दुनिया की सैर करते नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर भी पैपराजी इन्हें अक्सर स्पॉट करता है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2022 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 09:51 AM (IST)
Photo Credit : Shailesh Lodha Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एकमात्र ऐसा शो है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है। ये शो बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच में काफी पसंद किया जाता है। इस शो के हर कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों ये शो कई अन्य वजहों से चर्चा में बना हुआ है। शो के कई मेन कैरेक्टर इस शो को छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे में फैंस काफी निराश हैं। कुछ महीनों पहले शो में तारक मेहता का लीड रोल प्ले करने वाले कॉमेडियन और एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इस शो को अलविदा कहा है। उनके जाने से फैंस काफी निराश हुए थे, लेकिन शैलेश लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच शैलेश ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जो काफी खास है। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर उनके इस पोस्ट में ऐसा क्या खास है।

loksabha election banner

विक्की कौशल संग पोस्ट की खास तस्वीर

एक्टर शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद से ही फैंस ये जानने के लिए उत्सुक थे कि अब वो क्या कर रहे हैं। यही नहीं फैंस उनके आने वाले नए शो का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब उनकी एक तस्वीर फैंस को कुछ नया इशारा दे रही है। दरअसल, शैलेश लोढ़ा ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल संग अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों स्टार्स का स्वैग देखते ही बन रहा है। तस्वीर में दोनों ने काला चश्मा लगाया हुआ है शानदार अंदाज में पोज दे रहे हैं। एक साथ ये दोनों एक्टर्स काफी अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि उनके फेवरेट 'तारक मेहता' अब फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

तस्वीर के साथ लिखा शानदार कैप्शन

शैलेश लोढ़ा ने विक्की कौशल के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन में लिखा है। उन्होंने लिखा, 'विक्की कौशल एक बेहद लोकप्रिय स्टार और कमाल के अभिनेता हैं। ये सब जानते हैं, किन्तु इन सब चीजों से परे विक्की एक अद्भुत इंसान हैं, विक्की की विनम्रता, बड़ों के प्रति सम्मान और सहज व्यवहार, ये सब चीजें विक्की को भीड़ से अलग खड़ा करती हैं। मेरे प्रति उनका सम्मान और विक्की के प्रति मेरा स्नेह दोनों ही असीम हैं....। आज बड़े दिनों बाद अचानक मिले तो बहुत अच्छा लगा...। मिलते ही कहा क्या संयोग है, अभी दो दिन पहले ही आपके बारे में बात कर रहे थे शैलेश भाई...। विक्की मेरे भाई जैसे हो वैसे बने रहो। बहुत कम लोग हैं तुम्हारे जैसे...।' इस पोस्ट के साथ शैलेश लोढ़ा ने विक्की कौशल को टैग भी किया है।  

फैंस शैलेश से पूछ रहे हैं ऐसे सवाल

विक्की कौशल के साथ शैलेश लोढ़ा कर तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट कर यूजर्स लगातार शैलेश से एक ही सवाल कर रहे हैं कि वो तारक मेहता में कब वापसी करेंगे। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अरे मेहता साहब... हम आपका आदर करते है। बस एक ही इच्छा है की आप वापस आ जाएं।' वहीं एक ने लिखा, 'दो सेल्फ मेड सुपरस्टार!' एक ने लिखा, 'क्या आप फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.