विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta से एक और मेन कैरेक्टर ने शो को कहा अलविदा, मेकर्स से पंगें की चर्चा! नाम जानकर लगने वाला है झटका

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2022 11:31 AM (IST)

कुछ वक्त पहले शो के तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा और टप्पू राज अनादकट ने शो को छोड़ा है। वहीं ...और पढ़ें

Photo Credit : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Photo Credit : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Champak Chacha: टीवी का फेमस सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस की कहानी दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही एक खास संदेश भी देता है। तारक मेहता शो के हर कलाकार की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। लेकिन बीते दिनों से इस शो के कई कलाकारों ने शो से क्विट किया है। लोगों को सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा था जब शो के लीड एक्टर तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने शो को छोड़ा था। वहीं अब एक और एक्टर के शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं। इस कैरेक्टर का नाम जानकर आपको एक बार फिर से बड़ा झटका लगने वाला है।

चंपक चाचा यानी बापूजी ने अखिर क्यों लिया शो से ब्रेक

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के बापूजी यानी चंपकलाल पिछले काफी समय से शो पर नजर नहीं आ रहे हैं। बापूजी का किरदार शो एक्टर अमित भट्ट निभा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सेट पर शूटिंग करते वक्त चंपक चाचा यानी अमित भट्ट बुरी तरह से घायल हो गए है। इसी वजह से उन्होंने उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया है। डॉक्टर ने अमित को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। ऐसे में कुछ समय तक अब चंपक चाचा शो में नजर नहीं आएंगे और फैंस उन्हें जमकर मिस कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony SAB (@sonysab)

चंपक चाचा की मेकर्स संग पंगे की खबरें

अमित भट्ट के ब्रेक लेते ही मीडिया में खबरें में आ रही हैं कि उनका मेकर्स संग पंगा हो गया है। दरअसल, बीते काफी कुछ वक्त से शो से एक्टर्स संग मेकर्स के साथ पंगे देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर कोई भी किरदार स्क्रीन पर नजर नहीं आता है तो दर्शकों को ऐसा लगता है कि उससे भी शो को छोड़ दिया है। यही वजह है कि अमित भट्ट के स्क्रीन पर ना दिखने से भी लोगों को यही लगने लगा कि उनका भी मेकर्स के साथ पंगा हो गया है। फिलहाल मेकर्स और अमित भट्ट की तरफ से अभी तक उनके शो को छोड़ने की कोई भी जानकारी नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें: Indian Idol 13: इंडियन आइडल के मंच पर आदित्य नारायण को किया गया टॉर्चर, रस्सियों से बांधे आए नजर