Move to Jagran APP

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah सबको पछाड़ फिर बना दर्शकों की पहली पसंद, देखिए पूरी लिस्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ओरमैक्स ने 12-18 जुलाई के बीच शोज़ आडिएंस इंगेजमेंट के आधार पर टॉप 10 शोज़ की लिस्ट बनायी है जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहली पोजिशन पर है। इससे पहले 5-11 जुलाई के बीच भी यह शो पहले पायदान पर रहा था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 07:29 AM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah सबको पछाड़ फिर बना दर्शकों की पहली पसंद, देखिए पूरी लिस्ट
Taarak Mehta Ka ooltah chashmah. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी सब टीवी पर प्रसारित होने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे पर्दे का बेहद लोकप्रिय शो है। कई सालों से प्रसारित कॉमेडी शो की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी फैन फॉलोइंग के दम पर शो आडिएंस इंगेजमेंट के आधार पर नम्बर वन शो बना हुआ है।

loksabha election banner

ओरमैक्स मीडिया ने 12-18 जुलाई के बीच शोज़ आडिएंस इंगेजमेंट के आधार पर टॉप 10 शोज़ की लिस्ट बनायी है, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहली पोजिशन पर है। इससे पहले 5-11 जुलाई के बीच भी यह शो पहले पायदान पर रहा था। शो में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, शैलेष लोढ़ा, मुनमुन दत्ता, सुनयना फौज़दार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो अनुपमां है। यह शो भी छोटे पर्दे के लोकप्रिय शोज़ में शामिल है और अक्सर दर्शकों की पसंद में अव्वल रहता है। शो में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय लीड रोल निभाते हैं। तीसरे स्थान पर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 है, जो सोनी टीवी पर आता है। आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करते हैं। शो पिछले दिनों विवादों को लेकर चर्चा में रहा था। 

चौथे स्थान पर सुपर डांसर 4 है। यह डांस रिएलिटी शो भी सोनी टीवी पर आता है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज करते हैं। शो को परितोष त्रिपाठी और ऋत्विक धनजानी होस्ट करते हैं। हालांकि, हाल ही में हुए राज कुंद्रा प्रकरण की वजह से अब शायद शिल्पा शेट्टी शो में नज़र ना आएं। चर्चा है कि उनकी जगह करिश्मा कपूर शो को जज करेंगी।

पांचवें स्थान पर कलर्स चैनल पर आ रहा शो डांस दीवाने आ गया है। इस शो को माधुरी दीक्षित, धर्मेश येलांडे और तुषार कालिया जज करते हैं। टॉप 10 की लिस्ट में बाकी शोज़ की बात करें तो छठे स्थान पर उड़ारियां (कलर्स टीवी), सातवें स्थान पर साथ निभाना साथिया 2 (स्टार प्लस), आठवें स्थान पर यह रिश्ता क्या कहलाता है (स्टार प्लस), नौवें स्थान पर गुम है किसी के प्यार में (स्टार प्लस) और दसवें स्थान पर पंड्या स्टोर (स्टार प्लस) आ गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.