Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तारक मेहता...' की बबीता जी ने साल के आखिरी दिन दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार, तस्वीर देख उड़ जाएगी 'जेठालाल' की नींदे

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 31 Dec 2021 11:09 AM (IST)

    शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन ​एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच मुनमुन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : MunMun Dutta Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी दर्शकों को उतना ही पसंद है जितना जब ये शुरू हुआ था। इस शो के पसंद करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि ये एक कॉमेडी शो होने के साथ ही फैमिली शो भी है। इसे बच्चों से लेकर बड़े तक देखना काफी पसंद करते हैं। शो का हर कलकार अपनी एक्टिंग के ​लिए जाना जाता है। वहीं इस शो में अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहने वाली 'बबीता जी' पर न सिर्फ 'जेठालाल' के दिल को धड़काती हैं बल्कि फैंस भी उनके दीवाने हैं। शो में 'बबीता जी' का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन दत्ता ​एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच मुनमुन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। यहां देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    'बबिता जी' यानी मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बला की हॉट नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि मुनमुन स्ट्रिप्ड टॉप पहने दिख रही हैं। वहीं इस बोल्ड टॉप के साथ उन्होंने गले में स्कार्फ डाला हुआ है। इसके साथ ही उनके बाल ओपन है जो उनके फेस पर बिखरे हुए हैं। इस तस्वीरों में उनके पोज देने का दिलकश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। उनका ये लुक उनके फैंस की नीदें उड़ा रहा है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    आपको बता दें कि इससे पहले मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मुनमुन ने बताया कि वो सबसे ज्यादा किससे प्यार करती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता से जब पूछा जाता है कि क्या आप प्यार में हैं? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने बेबाकी से दिया। वह कहती हैं, 'मैं खुद के ही प्यार में हूं।' मुनमुन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner