Charu Asopa से महीनों बाद मिले पति राजीव सेन, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
राजीव इस वक्त मुंबई में पत्नी चारू के पास हैं और एक साथ खूबसूरत पल बिता रहे हैं। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा कई महीनों से अलग रह रहे थे। जहां चारू मुंबई में अकेली रह रही थीं तो वहीं राजीव दिल्ली में थे। दोनों की शादीशुदा लाइफ को लेकर लगातार बीते कुछ महीनों से कई खबरें सामने आईं हैं। वहीं अब लंबे समय के बाद राजीव और चारू एक बार फिर से साथ आ गए हैं। राजीव इस वक्त मुंबई में पत्नी चारू के पास हैं और एक साथ खूबसूरत पल बिता रहे हैं। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों को पसंद करने के साथ ही फैंस दोनों को फिर से साथ होने की बधाई भी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
चारू अपोसा ने हाल ही में अपने ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में चारू, राजीव को हग करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए चारू ने लिखा, 'तुम्हें बहुत ज्यादा मिस किया।'
वहीं राजीव सेन, पत्नी चारू की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैंने तुम्हें उससे कहीं ज्यादा मिस किया। वहीं राजीव ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक साथ की तस्वीर पोस्ट की है। इसे शेयर करते हुए राजीव ने लिखा, 'मै अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।' जिसपर कमेंट कर चारू ने लिखा, 'और मैं अपने पति से प्यार करती हूं।' इस तस्वीर में राजीव, चारू ने साथ में ड्राइव पर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से चारू अपोसा और राजीव सेन को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि उनकी शादीशुदा लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वहीं मीडिया में भी दोनों के बिगड़ते रिश्ते को लेकर भी काफी खबरें सामने आई हैं। दरअसल, चारू ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से अपना सर नेम 'सेन' हटा दिया था। वहीं उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। इतना ही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया था। इसी के बाद से ही दोनों के खराब रिश्ते को लेकर कई खबरें सामने आईं थीं। खैर अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और वह एक बार फिर से अपनी लाइफ एंजॅाय कर रहे हैं। वहीं चारू ने अपने नाम में 'सेन' सरनेम जोड़ लिया है।