सनी देओल करने वाले हैं 'सावधान इंडिया' को होस्ट
सनी देओल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'घायल वन्स अगेन' पांच फरवरी को रिलीज होने वाली है। वो जल्द ही क्राइम शो 'सावधान इंडिया' को होस्ट करते दिखेंगे।
नई दिल्ली। सनी देओल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'घायल वन्स अगेन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिलहाल वो इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इस सिलसिले में क्राइम पर बेस्ट पॉपुलर शो 'सावधान इंडिया' को भी होस्त करते नजर आएंगे। इसमें देश के बढ़ते अपराधों को दिखाया जाता है।
'दिलवाले' की कमाई को लेकर शाहरुख खान और रोहित शेट्टी भिड़े
इस खास एपिसोड में सनी दुष्कर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। सेट से एक सूत्र ने बताया, 'सनी एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वो शो के माध्यम से दर्शकों को जागरूक करते नजर आएंगे। उनका लक्ष्य लोगों को देश में बढ़ते अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वो दोबारा इस शो को होस्ट करने को लेकर उत्साहित हैं।'
PHOTO : 'रईस' के सेट पर पठानी सूट में दिखे शाहरुख, लग रहें काफी हैंडसम
आपको बता दें कि सनी देओल के इस खास एपिसोड का प्रसारण टीवी चैनल लाइफ ओके पर 15 जनवरी को होगा। उनकी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' पहले इसी डेट को रिलीज होने वाली थी, मगर एक बार फिर इसकी डेट आगे बढ़ाकर पांच फरवरी कर दी गई। दरअसल, सनी देओल इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए रिलीज डेट बदल दी गई। इससे पहले ये फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी।