विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शर्म आनी चाहिए...' सुनील पाल ने Salman Khan से लिया पंगा, Bigg Boss 20 को बताया 'गटर शो'

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 07:08 PM (IST)

सुनील पाल ने सलमान खान और बिग बॉस 20 पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, शो को 'गटर शो' बताते हुए सलमान से इसे होस्ट न करने का आग्रह किया।

सुनील पाल ने की सलमान की आलोचना

सुनील पाल ने की सलमान की आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में वीकेंड का वॉर एपिसोड में ट्रोलर्स की जमकर लताड़ लगाई थी। अब इस पर सुनील पाल (Sunil Pal) ने रिएक्ट किया है।

सनील पाल ने सलमान की आलोचना करते हुए कहा कि सलमान जनता की वजह से स्टार बने हैं और साथ ही उनसे बिग बॉस को बंद करने के लिए भी कहा। सुनील ने बिग बॉस को 'गटर शो' करार दिया। हालांकि सलमान ने अभी तक सुनील की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बिग बॉस पर क्या बोल गए सुनील?

सुनील ने कहा कि शो के कंटेस्टेंट और होस्ट दोनों ट्रोल होने के हकदार हैं। इसी के साथ उन्होंने सलमान खान से आग्रह किया कि वो इसे होस्ट करना बंद कर दें। इस पर बात करते हुए सुनील ने कहा कि वो टोलर्स को सपोर्ट नहीं करते लेकिन किसी भी चीज की आलोचना करना गलत नहीं है।

कहा- 'ट्रोलर्स के तो फेवर में मैं नहीं हूं। अपनी बात को अच्छे से रखना चाहिए। जहां तक रहा बिग बॉस का सवाल, तो बिग बॉस का तो कोई भी बंदा ट्रोल का ही हकदार है, चाहें वो सममान खान हो या पार्टिसिपेंट्स हों।'

शो से सोसाइटी पर पड़ रहा नेगेटिव असर

सुनील ने आगे कहा कि बिग बॉस का सोसाइटी पर नेगेटिव असर पड़ रहा है इसलिए सलमान खान को इसे बंद कर देना चाहिए। एक्टर बोले- भाईजान पहले तो ये गटर शो बंद करिए क्योंकि एक से बढ़कर एक कांड करने वाले लड़के-लड़कियां वहां पर आते हैं।

उन्होंने बड़े बजट की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने इनकी तुलना छोटे बजट की फिल्म हनुमान अंश से की। सुनील ने कहा,'हनुमान अंश ने 500 करोड़ रुपये कमाए, जो 2 करोड़ रुपये में बनी है, और 500 करोड़ रुपये की फिल्म 50 करोड़ रुपये में भी नहीं कमा रही है। शरम आनी चाहिए आपको।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kishan Panday (@kisan_pandey123456)

सुनील पाल ने की हनुमान अंश की तारीफ

उन्होंने आगे कहा,'शर्म आनी चाहिए आपको आप इतने बड़े स्टार हैं। आपने कॉरपोरेट लेबर को खरीद लिया, कॉरपोरेट हाउस को खरीद लिया। छोटे लोग फिल्म नहीं बना पा रहे हैं। हनुमान जी की कृपा हुई, नीम करोली बाबा जी की कृपा हुई, आज हनुमान अंश ने इतना कामया।'

आपको बता दें कि बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने लोगों के लुक्स की लगातार आलोचना करने वाले ऑनलाइन ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। सलमान ने बॉडी-शेमिंग, एज-शेमिंग और यहां तक कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर एक मां को निशाना बनाने के खिलाफ भी आवाज उठाई थी।

यह भी पढ़ें- 'तेरे मुंह से इतनी गंदगी...', Samay Raina पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडियन के 'ब्रश जोक' का दिया जवाब

यह भी पढ़ें- 'एक अच्छा एडिटर रख लो...' India's Got Latent Season 2 की घोषणा के बाद बादशाह ने समय रैना के शो पर कसा तंज