Move to Jagran APP

'रावण' के बाद अब 'रामयण' के इस फेमस कैरेक्टर के निधन से भावुक हुए 'लक्ष्मण', तस्वीर शेयर कर लिखा- 'एक और कलाकार अब...'

चंद्रकांत का निधन कल यानी 21 अक्टूबर को हुआ है। इसकी जानकारी रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी। वहीं चंद्रकांत के निधन से लक्ष्मण यानी सुनील लहरी बेहद ही दुखी हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 12:33 PM (IST)
'रावण' के बाद अब 'रामयण' के इस फेमस कैरेक्टर के निधन से भावुक हुए 'लक्ष्मण', तस्वीर शेयर कर लिखा- 'एक और कलाकार अब...'
Photo Credit : Sunil Lahri Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी के निधन से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि एक और कलाकार ने दुनिका को अलविदा कर दिया। ये कोई और नहीं बल्कि 'रामायण' में प्रभु श्रीराम के परम मित्र और उनके परम भक्त का रोल निभाने वाले निषाद राज है। शो में निषाद राज का रोल फेमस एक्टर चंद्रकांत पंड्या ने निभाया था। चंद्रकांत का निधन कल यानी 21 अक्टूबर को हुआ है। इसकी जानकारी 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी। वहीं चंद्रकांत के निधन से 'लक्ष्मण' यानी सुनील लहरी बेहद ही दुखी हैं। सुनील ने सोशल मीडिया पर चंद्रकांत के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

'रामायण' में 'लक्ष्मण' का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'निषाद राज' यानी चंद्रकांत पंड्या की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने चंद्रकांत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सुनील ने कैप्शन में लिखा है, ''रामायण' के एक और कलाकार 'निषाद राज' का अभिनय करने वाले कलाकार चंद्रकांत पंड्या जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे... ओम शांति।' चंद्रकांत के निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है।

आपको बता दें कि चंद्रकांत पंड्या को लोग प्यार से 'बबला' नाम से भी बुलाते थे। चंद्रकांत का जन्म 1 जनवरी, 1946 को गुजरात राज्य के बनासकांठा जिला के भीलडी गांव में हुआ था। उनके पिता एक बिजनसमैन थे और बाद में वह गुजरात से आकर मुंबई में ही बस गए थे। वहीं चंद्रकांत का बचपन मुंबई में ही बीता और शिक्षा भी यही से पूरी हुई।

चंद्रकांत पंड्या ने 'रामायण' के अलावा कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। वहीं चंद्रकांत बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमज़द खान के परम मित्र थे। दोनों ने कॉलेज की पढ़ाई एक साथ पूरी की। चंद्रकांत को बचपन से ही नाटकों और एक्टिंग में काफी रुचि थी। इसी के चलते वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे थे। इसी दौरान एक्टर उपेंद्र त्रिवेदी और अरविंद त्रिवेदी के साथ नाटकों में काम करने का मौका मिला। यहाँ से इन्होंने अभिनय करना शुरू किया। वहीं उन्हें पहला ब्रेक मिला गुजरती फिल्म फिल्म 'कडू मकरानी' में। इस फिल्म में काम करने के बाद चंद्रकांत गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के नामी अभिनेता बन गए। लेकिन रामायण में इनके 'निषाद राज' के किरदार को कोई नहीं भूल नहीं सकता।

सहित चंद्रकांत पंड्या ने 'रामायण' सहित करीब 100 से अधिक हिंदी और गुजराती फिल्में और धारावाहिकों में काम किया है। इस टीवी शोज में 'विक्रम बेताल', 'सम्पूर्ण महाभारत', 'होते होते प्यार हो गया', 'तेजा', 'माहियार की चुंडी', 'सेठ जगदंशा', 'भादर तारा वहता पानी', 'सोनबाई की चुंडी' और 'पाटली परमार' शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.