'The Kapil Sharma Show' की वापसी के बीच वायरल हुआ सुनील ग्रोवर का नया लुक, फुलऑन टशन में नजर आए कॉमेडियन
सुनील ने न सिर्फ छोटे पर्दे बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन आज भी फैंस उनके गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार को भुला नहीं पाए हैं। एक बार फिर दर्शक सुनील ग्रोवन उनके उनके उसी अवतार में वापस देखना चाहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर हमेशा से ही अपनी दमदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते आए हैं। सुनील ने न सिर्फ छोटे पर्दे बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन आज भी फैंस उनके गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार को भुला नहीं पाए हैं। एक बार फिर दर्शक सुनील ग्रोवन उनके उनके उसी अवतार में वापस देखना चाहते हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सेाशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कॉमेडियन फुल टशन में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। सुनील ने इस दौरान रेड प्रिंटेड जैकेट के साथ व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट पहना है। इसके साथ ही उन्होंने धूप का चश्मा भी लगाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'वन लाइफ, तस्वीरें जल्द आप सबके सामने आएंगी।' इस वीडियो को एक्टर ने बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी को भी टैग किया है। इस वीडियो के फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी की खबर सामने आई है। फैंस लंबे समय से शो के दुबारा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं एक बार फिर से दर्शक सुनील को कपिल के शो का हिस्सा बनते देखना चाहते हैं। हलांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि सुनील इस शो में वापसी कर रहे हैं या नहीं। लेकिन हां सभी को एक बार फिर से गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी को देखना का इंतजार है। हलांकि कुछ बीते कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में सुनील ने ये बात साफ कर दी थी कि उन्हें कपिल के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।