काजोल से प्रेरित लगता है 'बेहद' की जेनिफर विंगेट का किरदार
'बेहद' में जेनिफर का किरदार हमें 'गुप्त' फिल्म की काजोल की यादों का ताजा कर देता है। काजोल ने भी इस फिल्म में कुछ ऐसी ही सनकी लवर ईशा दीवान का किरदार निभाया था।
नई दिल्ली। अति हर चीज की बुरी होती है, ये बात हम अपने बड़ों से सुनते आए हैं। अब यही बात सोनी टीवी का सीरियल 'बेहद' दिखाने जा रहा है। दरअसल, प्यार जब फिक्सेशन में बदल जाता है, तो यह एक अच्छे रिश्ते को खतरनाक मोड़ पर ला देता है। हद से ज्यादा प्यार और इसके विनाशकारी परिणामों की एक ऐसी ही कहानी है 'बेहद'। इस सीरियल में जेनिफर विंगेट, कुशाल टंडन और अनेरी वजानी लीड रोल में नजर आएंगे। 'बेहद' में जेनिफर का किरदार हमें 'गुप्त' की काजोल की याद दिलाता है।
सीरिरयल 'बेहद' की कहानी माया (जेनिफर), अर्जुन (कुशाल) और सांझ (अनेरी) की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह जब उनके ररास्ते आपस में मिलते हैं, तो इनमें से एक को उनकी किस्मत खुद दोबारा लिखने का फैसला करना पड़ता है। माया एक युवा बिजनेस टायकून है। वह रिश्तों में हमेशा स्पष्ट रही है और अपनी जिंदगी को लेकर काफी सुरक्षित है। हालांकि, जब उसकी मुलाकात एक बेपरवाह और जिंदादिल अर्जुन, जोकि फोटोग्राफर बनना चाहता है, से होती है तो चीजें बदल जाती हैं।
अमीष के 'मेलुहा...' पर आधारित नहीं अजय देवगन की 'शिवाय', ये रहे सबूत!
माया को अर्जुन से प्यार हो जाता है। दूसरी ओर, अर्जुन की बचपन की बेस्ट फ्रेंड सांझ एक खूबसूरत प्यारी और ईमानदार लड़की है। उसकी सिर्फ एक ही चाहत है कि अर्जुन हमेशा खुश रहे और वह उसकी जिंदगी की रोशन की तरह है। वह मन ही मन अर्जुन से प्यार करती है। लेकिन अर्जुन के सामने कभी भी अपनी भावनाओं का इजहार नहीं किया है। अब देखना यह है कि क्या होगा, जब माया का प्यार इतना बेहद हो जाएंगा कि सारी सीमाएं पार कर जाएगा।
'बेहद' में जेनिफर का किरदार हमें 'गुप्त' फिल्म की काजोल की यादों का ताजा कर देता है। काजोल ने भी इस फिल्म में कुछ ऐसी ही सनकी लवर ईशा दीवान का किरदार निभाया था। वह अपना प्यार पाने के चक्कर में मर्डर तक कर देती है। वहीं सांझ का किरदार 'गुप्त' फिल्म की शीतल चौहान से काफी करीब नजर आता है, जिसे मनीषा कोईराला ने निभाया था।