क्या पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को डेट कर चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला, इन एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है नाम
सिर्फ रश्मि नहीं बिग बॉस के हैंडसम कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला ने कई एक्ट्रेस को डेट किया है। उनकी कई रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रही हैं। इसमें चौंकाने वाला नाम है आकांक्षा पुरी का।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 13 के घर में ढेर सारी गॉसिप हो रही है। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में भी कई बातें और अफवाह है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच कभी बेहद कोल्ड और कभी बेहद हॉट रिलेशन चल रहा है उसका कारण उनकी पिछली जिंदगी है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई को डेट कर चुके हैं। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ रश्मि नहीं बिग बॉस के हैंडसम कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला ने कई मॉडल और एक्ट्रेस को डेट किया है। उनकी कई रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रही हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम है आकांक्षा पुरी का। जो बिग बॉस के दूसरे कंटेस्टेंट और सिद्धार्थ शुक्ला के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड है। आइए जानते हैं किन-किन एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं, सिद्धार्थ शुक्ला।
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी संग डेटिंग
सिद्धार्थ शुक्ला ने अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में काम किया है। इसके बाद दोनों को कई कॉफी डेट पर साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से बात नहीं की। बाद में दोनों के रिश्ते का अंत हो गया। तनीषा मुखर्जी के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का नाम मधुर भंडाकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल की एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जुड़ा। उस समय आकांक्षा पुरी के सोशल मीडिया पोस्ट से दोनों के रिश्ते की खबर को हवा मिला। सिद्धार्थ और आकांक्षा को फिल्मी पार्टियों में भी साथ देखा जाता था।
स्मिता बंसल और दृष्टि धामी
सिद्धार्थ का रियूमर्ड रिलेशन बेहद कम समय के लिए ही सही सीरियल बालिका वधु की सास स्मिता बंसल के साथ भी रहा। फिर सिद्धार्थ का नाम डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा के दौरान दृष्टि धामी के साथ जुड़ा। पर बाद में दृष्टि धामी की शादी हो गई। कहा जाता है बिग बॉस की कंटेस्टेंट और गोविंदा की भांजी आरती सिंह के साथ भी सिद्धार्थ का रिलेशन था, लेकिन दोनों इसे कैमरे की नजर से छिपाने में सफल रहे।