विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shweta Tiwari: 43 की उम्र में श्वेता तिवारी ने दिखाई क्यूट अदाएं, फैंस बोले- ये किसी का भी दिल चुरा सकती है

Published: Sat, 07 Oct 2023 03:38 PM (IST)

Shweta Tiwari टेलीविजन इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हर तस्वीर में साबित करती हैं कि उम्र उनके लिए सिर्फ ...और पढ़ें

File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit: Instagram
File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. श्वेता तिवारी की गॉर्जियस तस्वीरों ने फिर खींचा ध्यान
  2. एक्ट्रेस की खूबसूरती पर मर मिटे फैंस
  3. स्वीट स्माइल देकर श्वेता ने जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी शोख अदाओं से वाहवाही लूटने वालीं श्वेता तिवारी किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। बढ़ती उम्र में भी वह ऐसी फोटोज शेयर करती हैं, जिसमें उनकी ब्यूटी और वेल मेंटेन फिगर को देख हर कोई हौरान हो जाता है। दो बच्चों की मां श्वेता का हर फैन उनकी फिटनेस सीक्रेट जानना चाहता है।

श्वेता तिवारी का गॉर्जियस अंदाज

कभी साड़ी में तो, कभी शॉर्ट ड्रेस में, श्वेता एक से बढ़कर एक फोटो शेयर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल चुराती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। पलक और रेयांश की मम्मी श्वेता तिवारी ने चिकन कुर्ती में हुस्न की बिजलियां गिराई हैं। मासूमियत भरी अदाओं के साथ श्वेता ने प्यारी मुस्कान बिखेरते हुए कातिलाना फोटोशूट कराए हैं।

श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं। 'कसौटी जिंदगी से' से लेकर 'मैं हूं अपराजिता' तक, उन्होंने स्मॉल स्क्रीन पर जो भी काम किया है, उससे हमेशा ये साबित किया कि ये रोल उनसे अच्छा कोई नहीं कर सकता। एक्टिंग के साथ-साथ अलावा फैंस ने हमेशा उनकी ब्यूटी की तारीफ की है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उम्र बढ़ने के साथ वह और जवां होती जा रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

चिकन ड्रेस में दिखाई मासूम अदाएं

श्वेता ने यलो चिकन कलर कुर्ती में कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। फूल को हाथ में लेते हुए स्वीट स्माइल देतीं श्वेता ने कैमरे के लिए पोज किया है। अपने लुक को उन्होंने लाइट मेकअप, यलो झुमके और खुले बालों के साथ कम्पलीट किया है। फैंस को एक्ट्रेस की मनमोहक स्माइल वाली ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपनी स्माइल और आंखों से ये किसी का भी दिल चुरा सकती है।' कुछ ने श्वेता को एवरग्रीन नैचुरल ब्यूटी बताया है।

रोनित रॉय के साथ रोमांटिक फोटो आए सामने

इससे पहले श्वेता तिवारी के 'कसौटी जिंदगी की' को-स्टार रोनित रॉय ने कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री ने फैंस का दिल धड़का दिया है।